छिन्दवाड़ा परिवहन आयुक्त ग्वालियर एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज झिरपा-चांवलपानी मार्ग पर बड़ी अनहोनी मेले (गरमकुंड) में संचालित हो रहे छोटे-बड़े यात्री वाहनों, मालवाहनों, निजी वाहनों के दस्तावेज (परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र) ओवरलोडिंग, लायसेंस अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने बताया कि जांच
के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत कमियां पाये जाने पर 09 वाहनों से 35,500 रूपये एवं अन्य कार्यवाही में 10 वाहनों पर 35,700 रूपये की चालानी कार्यवाही कर कुल 19 वाहनों से 71,200 का राजस्व प्राप्त किया गया। आगामी दिनों में भी मेले मार्ग पर चैकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। साथ ही समस्त प्रकार के वाहन चालकों /संचालकों को समझाईश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


