• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इन्दौर

पौने 2 करोड़ की एक्सपायर बीयर पर चला बुलडोजर

by Manish Gautam Chiefeditor
January 12, 2026
in इन्दौर
0
पौने 2 करोड़ की एक्सपायर बीयर पर चला बुलडोजर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*पौने 2 करोड रुपये कीमत की एक्यपायर बीयर को किया गया नष्ट*

*नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए इंदौर आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई*

*माउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमि. मेमदीग्राम, सिमरोल द्वारा बनायी गई थी बीयर*
—
*निश्चिम समय पर निर्यात नहीं होने से 2 लाख 23 हजार 316 लीटर बीयर हो गई थी एक्सपायर*
इंदौर, 12 जनवरी 2026
इन्दौर जिले के सिमरोल क्षेत्र स्थित माउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमि. मेमदीग्राम में निर्धारित नियमों एवं मानक संचालन प्रकिया के अंतर्गत विभिन्न ब्राण्डों की 23154 पेटियों में भरी 2 लाख 23 हजार 316 लीटर एक्सपायर बीयर को नष्ट किया गया है, जिसका डिस्टलरी मूल्य लगभग पौने 2 करोड रुपये है। उपायुक्त आबकारी श्री संजय तिवारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा नियमानुसार बीयर को नष्टीकरण करवाया गया।
इस संबंध में सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी द्वारा बताया गया कि माउण्ट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमि. मेमदीग्राम, सिमरोल द्वारा मध्यप्रदेश सहित दिल्ली, असम एवं महाराष्ट्र राज्यों में भेजे जाने हेतु उक्त बीयर निर्मित की गयी थी, परन्तु उक्त राज्यों से समय पर डिमाण्ड न प्राप्त होने से निश्चित समय के भीतर उपरोक्त बीयर प्रदाय/निर्यात नहीं की जा सकी थी। उक्त बीयर की निर्माण तिथि से 6 माह की अवधि अधिक हो जाने की जानकारी इकाई प्रभारी द्वारा आबकारी विभाग को दी गयी। उक्त जानकारी को आबकारी विभाग द्वारा गंभीरतापूर्वक लिया जाकर नियमानुसार प्रक्रिया का पालन कर इसके नष्टीकरण की कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त बीयर का किसी भी स्तर पर विक्रय अथवा आपूर्ति नहीं हो।
आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित प्रकियानुसार स्कंध का सत्यापन, गणना आदि कर विभाग की सतर्क निगरानी में एक्सपायर बीयर का नष्टीकरण किया गया, ताकि जन स्वास्थ्य एवं उपभोक्ता हितों की सुरक्षा बनी रहे। सम्पूर्ण कार्यवाही तीन दिवसों गत तीन दिवसों में की गई। सबसे पहले बोतल में भरी बीयर को बहाकर नष्ट किया गया तथा केन में भरी बीयर को बुल्डोजर एवं जे.सी.बी मशीन से कुचलकर नष्ट किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी गयी।
उक्त कार्यवाही के दौरान नष्टीकरण हेतु गठित समिति में नामांकित अधिकारी श्री संजय तिवारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग इन्दौर, श्री अभिषेक तिवारी सहायक आबकारी आयुक्त इन्दौर, श्रीमती प्रतीक्षा शर्मा (इकाई प्रभारी अधिकारी), श्री धर्मेन्द्र जोशी, श्री जहांगीर खान एवं श्री राजेश जैन एवं आर एस पुरोहित समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती मीना माल एवं आबकारी आरक्षक गण उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
✨ आज का राशिफल

✨ आज का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d