चाइना डोर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध- उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्यवाही-थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत
कालापीपल(बब्लू जायसवाल) कालापीपल पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाइना डोर
(नायलॉन/मांझा)के उपयोग, बिक्री,भंडारण एवं परिवहन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है,कालापीपल सहित क्षेत्र के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चाइना डोर का उपयोग कानूनन पूर्णतः प्रतिबंधित है,चाइना डोर से आमजन,विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों,बच्चों एवं पक्षियों को गंभीर चोट अथवा जान का खतरा बना रहता है,यदि कोई भी व्यक्ति चाइना डोर का उपयोग, बिक्री,भंडारण या परिवहन करते हुए पाया जाता है,तो उसके विरुद्ध प्रचलित कानून के अंतर्गत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी,
चाइना डोर पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा पतंग उड़ाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्यवाही की जा रही है,कालापीपल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे चाइना डोर का उपयोग न करें,न ही इसकी खरीद-फरोख्त में शामिल हों तथा किसी भी प्रकार की सूचना नजदीकी पुलिस थाने को तत्काल दें।
*आपकी सतर्कता से ही दुर्घटनाओं की रोकथाम संभव है*


