• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रीठी

रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली चरम पर 11:30 बजे तक डॉक्टर नदारद

by Manish Gautam Chiefeditor
January 12, 2026
in रीठी
0
रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली चरम पर 11:30 बजे तक डॉक्टर नदारद
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी: रीठी CHC में मरीज बेहाल डॉक्टर गायब, नेत्र सहायक ने संभाली ओपीडी

कटनी जिले के रीठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। शासन द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। आज मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र में 11:30 बजे तक कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं था l जबकि सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गई थीं। ग्रामीण अंचल से आए मरीज सुबह 9 बजे से ही अस्पताल पहुंचने लगे थे। बुखार, सर्दी-खांसी, आंखों की समस्या, बच्चों की तबीयत खराब होने जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में लोग इलाज की आस में घंटों बैठे डॉक्टर का इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, मरीजों की भीड़ बढ़ती चली गई, लेकिन डॉक्टरों का कोई अता-पता नहीं था। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल में मौजूद नेत्र सहायक ने मरीजों की बढ़ती संख्या और उनकी परेशानी को देखते हुए उन्होंने अस्पताल के बाहर बैठकर ही ओपीडी पर्ची में इलाज लिखना शुरू किया, ताकि कम से कम मरीजों को खाली हाथ न लौटना पड़े। परंतु ऐसा लगता है कि इन सब बातों से बेखबर डॉक्टर का अस्पताल और मरीजों से कोई लेना देना नहीं है l अगर ऐसी स्थिति में कोई घटना दुर्घटना या इमरजेंसी वाले केस अस्पताल पहुंचते हैं तो प्रथम उपचार न मिलने से उनकी जान भी जा सकती है ।

रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सहित 33 कर्मचारियों का स्टाफ मौजूद है परंतु आधे से ज्यादा कर्मचारी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते है। अधिकांश कर्मचारी अप डाउन को की प्रथा निभाने में लगे हुए हैं

यह दृश्य अपने आप में व्यवस्था की बदहाली को उजागर करता है कि जहां डॉक्टरों की जगह सहायक कर्मियों को इलाज का जिम्मा उठाने को मजबूर हैं l
मरीजों और उनके परिजनों में इस व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। कई मरीजों ने बताया कि वे दूर-दराज गांवों से किराया खर्च कर इलाज के लिए आए हैं, लेकिन यहां पहुंचकर उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो डॉक्टर आते ही नहीं हैं और मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां इलाज महंगा होता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन इसी तरह डॉक्टरों की अनुपस्थिति, स्टाफ की कमी और अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ता है। शासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण और सुधार के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव नजर नहीं आता।
अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब इस ओर ध्यान देंगे और कब रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित डॉक्टरों की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी। जब तक इस पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक ग्रामीणों को इसी तरह अव्यवस्था और लापरवाही का सामना करना पड़ेगा।

हरिशंकर बेन

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पोषक तत्व एवं मिट्टी परीक्षण की तकनीकी जानकारी दी गई।

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में मिट्टी परीक्षण हेतु नमूना लेने का प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d