नगर उमरानाला (तहसील मोहखेड़), 10 जनवरी 2026: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में अशोक लीलेंड ड्राइविंग स्कूल के सहयोग से नगर उमरानाला के बाजार में रैली और नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इस अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर मोहखेड़ थाना प्रभारी एवं नगर उमरानाला चौकी प्रभारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


