• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के प्रयास से रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम हुआ “मूकमाटी एक्सप्रेस”…

by Manish Gautam Chiefeditor
January 9, 2026
in नर्मदापुरम
0
राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के प्रयास से रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम हुआ “मूकमाटी एक्सप्रेस”…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप जबलपुर- रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन क्रमांक 11701/11702) का नाम बदलकर अब मूकमाटी एक्सप्रेस कर दिया गया है। यह नामकरण जैन धर्म के महान आचार्य, राष्ट्रसंत आचार्य विद्यासागर जी महाराज की स्मृति एवं उनकी विश्वप्रसिद्ध कृति मूकमाटी को समर्पित है। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने संसद के शीतकालीन सत्र में शून्यकाल के दौरान रेल मंत्रालय के समक्ष यह मांग रखी थी कि उक्त ट्रेन का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर अथवा उनकी सुप्रसिद्ध पुस्तक ‘मूकमाटी’ के नाम पर किया जाए। सांसद की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के निर्देश पर रेल मंत्रालय ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने देश की आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया है। उनके इन्हीं अमूल्य योगदानों को सम्मान देते हुए जबलपुर–रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ रखा गया है।
इस निर्णय से देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं,जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। लंबे समय से की जा रही यह मांग पूरी होने पर आचार्य विद्यासागर जी महाराज के अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही ट्रेन के नाम परिवर्तन की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी हुई, जैन समाज सहित अनेक संगठनों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया।
विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। वहीं सांसद नारोलिया ने भी इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल एक ट्रेन का नामकरण नहीं, बल्कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के विचारों, तपस्या और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ आने वाली पीढ़ियों को आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जीवन दर्शन और आध्यात्मिक संदेश से जोड़ने का कार्य करेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*बुंदेलखंड के लिए एक और बड़ी उपलब्धि।* *सरस्वती नदी का असली उद्धगम स्थल मिला,4हजार पुराना खुला राज।* *गंगा नदी प्रयागराज संगम पर अदृश्य सरस्वती नदी का उद्धगम स्थल बड़ी शोध्य के बाद मिला।*

*बुंदेलखंड के लिए एक और बड़ी उपलब्धि।* *सरस्वती नदी का असली उद्धगम स्थल मिला,4हजार पुराना खुला राज।* *गंगा नदी प्रयागराज संगम पर अदृश्य सरस्वती नदी का उद्धगम स्थल बड़ी शोध्य के बाद मिला।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d