• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मनरेगा योजनान्तर्गत एवं अन्य भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओ बड़वारा के सहायक यंत्री को शो काज नोटिस

by Manish Gautam Chiefeditor
January 9, 2026
in कटनी
0
मनरेगा योजनान्तर्गत एवं अन्य भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओ बड़वारा के सहायक यंत्री को शो काज नोटिस
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शासकीय भवनों के निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और शौचालय निर्माण हेतु करें तत्परता पूर्वक कार्यवाही – सुश्री कौर

मनरेगा योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों और अन्य योजनाओं से स्वीकृत प्रगतिरत कार्यों के भुगतान कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति के आधार पर तत्परता पूर्वक कराएं। अपूर्ण नवीन पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी भवनों में तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और शौचालय निर्माण कार्य शीघ्रता से कराएं। निर्माण एवं विकास कार्यों की पूर्णता में  गुणवत्ता एवं नियत समय सीमा का खास ख्याल रखें। इस आशय के निर्देश शुक्रवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हर सिमरन प्रीत कौर ने अधिकारियों को दिए।

जनपद पंचायत वार समीक्षा

सुश्री कौर ने जनपद पंचायत वार योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर बड़वारा की सहायक यंत्री प्रियंका लखेरा पर नाराजगी जताते हुए शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि एक बगिया मां के नाम के हितग्राहियों को राशि उपलब्ध कराने में कोताही नहीं बरतें।

विवादित एवं अप्रारंभ कार्यों की जनपद सीईओ खुद करें निगरानी और अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर कराएं निराकरण

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने समीक्षा करते हुए कहा कि अप्रारंभ स्वीकृत कार्यों के वाजिब कारण के आधार पर राजस्व एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर स्वयं निगरानी करते हुए तत्परता पूर्वक निराकरण कराएं और कार्यों में प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान सुश्री कौर ने मनरेगा योजना अंतर्गत लेबर बजट, ई केवाईसी, विगत वर्षों के अपूर्ण कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर कार्यों को पूर्ण कराते हुए सीसी जारी करने के निर्देश दिए।

पीएम आवास चेकर द्वारा सत्यापन और आवास पूर्णता

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सत्यापन कार्य को 100% पूर्ण कराने एवं आवास पूर्णता को लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाने के निर्देश जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यालय अधिकारियों को दिए।
इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ( वाटरशेड), प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम,शिकायत शाखा एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की एवं एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत बर्तन क्रय, खाद्यान्न उठाव,  शालाओं का निरीक्षण, रसोइया मानदेय भुगतान एवं अपूर्ण किचन कम डाइनिंग हॉल के संबंध में विस्तार से समीक्षा की एवं शिक्षा विभाग एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जितेंद्र गुप्ता, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह बघेल, ऋषि राज चढ़ार, कमलेश सैनी, शबाना बेगम, मृगेंद्र सिंह,योगेंद्र असाटी,जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*प्रभारी मंत्री श्री सिंह शनिवार को कटनी आयेंगे*

*प्रभारी मंत्री श्री सिंह शनिवार को कटनी आयेंगे*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d