• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

उर्वरक वितरण की नवीन ई – विकास प्रणाली के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न* *अब जिले के किसानों को भी बिना लाइन के ई – टोकन के माध्यम से मिलेगी उर्वरक* 15 जनवरी 2026 से जिले में उर्वरक वितरण हेतु नवीन ई – विकास प्रणाली प्रारंभ होगी

by Manish Gautam Chiefeditor
January 9, 2026
in छिन्दवाडा
0
उर्वरक वितरण की नवीन ई – विकास प्रणाली के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न* *अब जिले के किसानों को भी बिना लाइन के ई – टोकन के माध्यम से मिलेगी उर्वरक*  15 जनवरी 2026 से जिले में उर्वरक वितरण हेतु नवीन ई – विकास प्रणाली प्रारंभ होगी
0
SHARES
10
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कृषकों को समय पर पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है जिसे जिले में भी 15 जनवरी 2026 से जिले में उर्वरक वितरण हेतु नवीन ई – विकास प्रणाली प्रारंभ किये जाने के निर्देश प्राप्‍त हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं किसानों को आवश्यक संसाधनों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु “ई-विकास प्रणाली” की शुरुआत की गई है। यह एक डिजिटल प्रणाली है जिसका उद्देश्य किसानों को उर्वरक प्राप्ति में होने वाली समस्याओं जैसे- लंबी कतारें] कालाबाजारी] अनियमित वितरण एवं बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करना है। इस नवीन प्रणाली को जिले में लागू करने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन गुरुवार दिनांक 08-01-2026 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की उपस्थिति में किया गया जिसमें कृषि एवं सह संबद्ध विभागों के सभी अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नारायन ने कहा कि यह पहल डिजिटल कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो न केवल किसानों को सशक्त बनाएगी बल्कि सरकारी संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन में भी सहायक सिद्ध होगी।।
उद्देश्य –
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि यह प्रणाली किसानों को उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता समयबद्धता और सुगमता प्रदान करने के लिए विकसित की गई है। ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत किसानों को उर्वरक प्राप्ति के लिए एक डिजिटल टोकन प्रदान किया जाता है जिसमें उनकी आवश्यकतानुसार उर्वरक की मात्रा] वितरण केंद्र] तिथि एवं समय का उल्लेख होगा। इससे वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ कम होगी और किसानों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी।
इस तरह कार्य करेगी नवीन प्रणाली –
प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि नवीन प्रणाली के तहत किसान द्वारा पंजीयन के उपरांत उर्वरक प्राप्ति के लिए एक ई-टोकन जारी किया जाएगा। इस टोकन में किसान का नाम] पंजीयन क्रमांक] उर्वरक का प्रकार एवं मात्रा] वितरण केंद्र] निर्धारित तिथि और समय अंकित होगा। टोकन एसएमएस] मोबाइल एप या वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। किसान निर्धारित समय पर संबंधित केंद्र से उर्वरक प्राप्त कर सकता है।
कृषक भाई स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से भी निम्नानुसार प्रक्रिया कर ई-टोकन जारी कर अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक क्रय कर सकते हैं। गूगल पर https://mpkrishi.org लिंक से ई-विकास प्रणाली या https://etoken.mpkrishi.org लिंक के माध्यम से कृषक भाई अपने आधार नंबर एवं ओटीपी फीड कर लॉग इन कर सकते हैं लॉग इन करने के उपरांत पोर्टल पर एग्री स्टैक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि अपडेट होकर मौसम एवं फसल का चयन करने के उपरांत फसल तथा कृषि भूमि अनुसार उर्वरकों की गणना होकर पोर्टल पर प्रदर्शित होने के उपरांत उर्वरक विक्रेता जैसे – मार्कफेड] एम.पी.एग्रो] विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहाँ उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित होगी] जिसमें कृषक भाई अपनी सुविधा के अनुसार उर्वरक विक्रेताओं का चयन कर ई-टोकन जारी करा सकते हैं और चयनित उर्वरक विक्रेताओं के यहाँ से उर्वरक क्रय (समयावधि 03 दिवस में) कर सकते हैं।
प्रशिक्षण में उप संचालक कृषि श्री जितेन्‍द्र कुमार सिंह] डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री राहुल पटेल] समस्‍त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व] उपायुक्‍त सहकारिता] महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक मर्यादित] उप संचालक उद्यानिकी विभाग] जिला विपणन अधिकारी] जिला आपूर्ति अधिकारी] कृषि विज्ञान केन्‍द्र के कृषि वैज्ञानिक सहित राजस्‍व विभाग, कृषि विभाग] सहकारिता विभाग के प्रबंधक] सचिव कृषि उपज मंडी एवं संबंधित विभागों के मैदानी अमला उपस्थित रहे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शुजालपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2 गांजा तस्कर पकड़े:  शुजालपुर SDOP निमेष देशमुख का बड़ा बयान गांजा तस्करों से पूछताछ जारी..?

शुजालपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2 गांजा तस्कर पकड़े: शुजालपुर SDOP निमेष देशमुख का बड़ा बयान गांजा तस्करों से पूछताछ जारी..?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d