• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

जिले के सभी विकासखंडों के प्राचार्यों एवं बीईओ की बैठक संपन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 7, 2026
in छिन्दवाडा
0
जिले के सभी विकासखंडों के प्राचार्यों एवं बीईओ की बैठक संपन्न*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*जिले के सभी विकासखंडों के प्राचार्यों एवं बीईओ की बैठक संपन्न*

छिन्दवाड़ा कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में आज जिले के समस्त 11 विकासखण्डों के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक का आयोजन दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें अमरवाड़ा, बिछुआ, चौरई, परासिया एवं मोहखेड़ विकासखण्ड के प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सम्मिलित हुए। द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव, तामिया, हर्रई, पांढुर्णा एवं सौंसर विकासखण्ड के प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन, वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने, यू-डाइस प्लस पोर्टल की जानकारी अद्यतन करने, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, परीक्षा पे चर्चा में पंजीयन, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन, एमपी टास्क एवं समेकित छात्रवृत्ति की प्रगति, समस्त संस्था प्रमुखों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा की लैब की स्थापना, विद्यालयों की अधोसंरचना संबंधी जानकारी, डीजीगो मद में प्राप्त राशि का शासन के निर्देशानुसार व्यय, ई-सेवा पुस्तिका का अद्यतन, 3.0 पोर्टल पर अवकाश लेखा तैयार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में एडीपीसी श्री गिरीश शर्मा द्वारा यू-डाइस प्लस पोर्टल में प्रविष्ट की जाने वाली जानकारी की गहन समीक्षा करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा श्री पी.एल.मेश्राम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नायक, जिला व्यावसायिक समन्वयक डॉ.साबिर फारुकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करना रहा।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सिंगोड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न*

*सिंगोड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d