• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निरंतर बढ़ती ठंड में नगर निगम की रैन बसेरा एवं अलाव व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए बनी संबल

by Manish Gautam Chiefeditor
January 7, 2026
in कटनी
0
निरंतर बढ़ती ठंड में नगर निगम की रैन बसेरा एवं अलाव व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए बनी संबल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (7 जनवरी ) – नगर में विगत दिवसों से लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा शहर के बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा एवं विभिन्न प्वाइंटों में की जाने वाली अलाव की व्यवस्थाएं और भी सुदृढ़ की जाकर निरंतर जारी रखी गई हैं। इन व्यवस्थाओं से जरूरतमंद, बेसहारा एवं राहगीर नागरिकों को ठंड से राहत मिल रही है।

नगर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं रैन बसेरा परिसरों में अलाव जलाए जा रहे हैं, वहीं रैन बसेरा में जरूरतमंदों को ठहरने के लिए गद्दे गर्म कपड़े कंबल, रजाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बड़ी संख्या में नागरिक इन व्यवस्थाओं का लाभ लेकर सुरक्षित एवं राहतपूर्ण रात्रि व्यतीत कर रहे हैं।

इन प्वाइंटों में की गई अलाव की व्यवस्था

नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर मंगलवार रात्रि माधवनगर स्थित प्रेम साइकिल स्टोर , भट्टा मोहल्ला दुर्गा मंदिर के पास, जिला चिकित्सालय परिसर, अंजुमन इस्लामिया स्कूल के सामने, आजाद चौक, आडिटोरियम फायर ब्रिगेड कार्यालय, रैन बसेरा, कमानिया गेट हनुमान मंदिर के पास, रेल्वे स्टेशन आटो स्टैंड, सहित अन्य प्वाइंटों  में  ठंड से राहत पहुंचानें हेतु अलाव की लकड़ियां उपलब्ध करानें की कार्यवाही की गई।

उपायुक्त श्री गुप्ता ने किया व्यवस्थाओं निरीक्षण

नागरिकों को ठंड से राहत प्रदान करने हेतु निगम प्रशासन द्वारा की जा रहीं व्यवस्थओं का निगम अधिकारियों द्वारा सतत रूप से निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के प्रयास किये जा रहे है। इसी श्रृंखला में उपायुक्त श्री गुप्ता द्वारा बुधवार को रैन बसेरा के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया जाकर समस्त व्यवस्थाओं को चाक – चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त श्री गुप्ता ने रैन बसेरा में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ गर्म कपड़ों की उपलब्धता सहित अलाव हेतु अतिरिक्त जलाऊ लकड़ी का भंडारण सुचारु बनाए रखने तथा रैन बसेरा तक जरूरतमंदों को निःशुल्क पहुंचाने हेतु रैन बसेरा वाहन का भ्रमण नगर के मुख्य मार्गों में निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो सके ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महापौर श्रीमती सूरी ने किया मेयर-इन-काउंसिल का पुनर्गठन

महापौर श्रीमती सूरी ने किया मेयर-इन-काउंसिल का पुनर्गठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d