• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में 153 प्राथमिक शालाओं को निपुण बनाने की पहल 250 शिक्षकों का उन्मुखीकरण

by Manish Gautam Chiefeditor
January 6, 2026
in कटनी
0
कटनी में 153 प्राथमिक शालाओं को निपुण बनाने की पहल 250 शिक्षकों का उन्मुखीकरण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  प्राथमिक शालाओं को निपुण शाला बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर प्रथम चरण में जिले की 153 प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम डाइट कटनी में संपन्न हुआ। इस उन्मुखीकरण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने लगभग 250 शिक्षकों से संवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ श्रीमती कौर ने कहा कि जिले की कुछ शालाओं में शिक्षकों द्वारा उत्कृष्ट बेस्ट प्रैक्टिसेज अपनाई जा रही हैं। यदि इन नवाचारों को अन्य शालाओं के साथ साझा किया जाए, तो सभी स्कूल निपुण बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा रूपी वृक्ष की जड़ प्रारंभिक शिक्षा है, इसलिए इस स्तर पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है।
सीईओ श्रीमती कौर ने डीएलएड छात्रों द्वारा तैयार की गई सहायक शिक्षण सामग्री का अवलोकन किया तथा डाइट कटनी द्वारा किए जा रहे अकादमिक कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों को निपुण शाला बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर डाइट कटनी के प्राचार्य श्री एम.पी. डुंगडुंग ने कहा कि डाइट कटनी शिक्षकों को अकादमिक सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। वहीं जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री प्रेम नारायण तिवारी ने कहा कि अकादमिक सुधार जिला शिक्षा केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशिक्षण प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता श्री राजेंद्र असाटी ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त सीख को विद्यालयों में लागू करने तथा अपनी श्रेष्ठ प्रथाओं को निरंतर साझा करने का आह्वान किया।
उन्मुखीकरण के दौरान विभिन्न दक्षताओं पर गहन चर्चा की गई। इसमें आधारभूत अवधारणाएँ, मौखिक भाषा विकास, ध्वनि जागरूकता, वर्ण-मात्रा पहचान, शब्द भंडार, धारा प्रवाह पठन, लेखन, स्वतंत्र पठन, गणितीय संवाद, अभ्यास दक्षता, कौशल विकास एवं गणितीय खेलों पर शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए वीडियो का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में डाइट फैकल्टी सदस्य राकेश सिन्नरकर, ज्योति श्रीवास्तव, उमाशंकर सैनी, ए.पी.सी. सोबरन राजपूत तथा जिला स्रोत समूह के सदस्य सपना मिश्रा, हितेश तिवारी, राकेश गौतम, तारा तिवारी द्वारा भाषा एवं गणित शिक्षण में आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी विकासखंडों के बीआरसी एवं बीएसी ने अपने-अपने क्षेत्रों की शालाओं का नियमित फॉलो-अप करने तथा अकादमिक गुणवत्ता सुधारने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में राजेश गुप्ता, रामजी नायक, अलका श्रीवास्तव, मनोज दुबे, रामकुमार सत्येंद्र, संतोष विक्रम, मंजू एवं गोविंद का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
धान का अवैध परिवहन करते पकडी गई ट्रेक्टर और दो ट्राली.  दो पिकअप वाहन भी जप्त.

धान का अवैध परिवहन करते पकडी गई ट्रेक्टर और दो ट्राली. दो पिकअप वाहन भी जप्त.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d