MP NEWS CAST मनीष गौतम
कटनी – महिला एवं बाल विकास विभाग की कटनी परियोजनान्तर्गत रिक्त 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 5 सहायिकाओं के पदों की पूर्ति हेतु एम पी आनलाइन द्वारा तैयार चयन पोर्टल के माध्यम से 10 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
नियुक्ति से संबंधित नियम, शर्तें और शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अहर्ता से संबंधित जानकारी परियोजना कार्यालय शहरी कटनी से प्राप्त की जा सकती है।



