नया साल जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और सकारात्मक संकल्प लेकर आता है. ऐसे अवसर पर लोग धार्मिक स्थल पर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेकर या धार्मिक अनुष्ठानों, आयोजनों से दिन की शुरुआत करते हैं l
वही कटनी जिले के रीठी, डांग के बीच स्थित कमानिया बब्बा के नाम से पसिद्ध स्थान मैं श्रद्धालूओ ने भक्ति भाव के साथ कड़कड़ाती ठंड में के बीच 31 दिसंबर की रात से ही अखंड सीताराम संकीर्तन की शुरुआत से वातावरण भक्तिमय पूरी रात बना रहा l
साल के पहले दिन पूरी तरह धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सभी श्रद्धालुओ ने पूरी विधि विधान से हवन,पूजापाठ कर भगवान के दर्शन कर कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन कराया l
वही भक्तों की भीड़ को देखते हुए और बच्चों के मनोरंजन हेतु छोटे रूप में मेले का भी आयोजन भी किया गया था l
हरिशंकर बेन


