• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने वार्डो में आयोजित हो रहे विकास शुल्क शिविरों का किया निरीक्षण शिविर का लाभ दिलाने वार्डवासियों से करें डोर टू डोर संपर्क – निगमायुक्त कर्तव्य पर लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को जारी होगा एस.सी.एन

by Manish Gautam Chiefeditor
December 31, 2025
in कटनी
0
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने वार्डो में आयोजित हो रहे विकास शुल्क शिविरों का किया निरीक्षण    शिविर का लाभ दिलाने वार्डवासियों से करें डोर टू डोर संपर्क – निगमायुक्त    कर्तव्य पर लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को जारी होगा एस.सी.एन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (31 दिसंबर) – शासन मंशानुरूप नगर की पात्र अनाधिकृत कालोनियों में निवासरत नागरिकों से विकास शुल्क की राशि जमा कराकर वार्डो में अधोसंरचना विकास मुहैया कराकर विकास की धारा से जोड़ने हेतु वार्डो में आयोजित किये जा रहे शिविरों का लाभ स्थानीय प्रत्येक पात्र नागरिक को मिले इस हेतु डोर टू डोर नागरिकों से संपर्क कर उन्हे शिविर एवं डिमांड राशि की जानकारी से अवगत कराकर शिविर का लाभ प्राप्त करनें हेतु प्रेरित करें। उक्त निर्देश निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा बुधवार को नगर के तीन वार्डो में आयोजित हो रहे विकास शुल्क शिविरों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए गए।

            इस दौरान प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, उपयंत्री संजय मिश्रा, जे.पी बघेल, शैलेन्द्र प्यासी सहित गठित दल के राजस्व एवं लोक निर्माण शाखा के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

            निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा राम मनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक 5 के अहमदनगर, वार्ड क्रमांक 3 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में पहरूआ स्कूल के पास, तदोपरांत इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 के शिवाजी नगर, में आयोजित शिविरों नगर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में कुल निर्मित भवनों, संरचनाओं की संख्या, नगर निगम कार्यालय मे दर्ज भवनों की संख्या, विकास शुल्क की कुल डिमांड राशि, अब तक जमा की गई कुल राशि, बकायेदारों की सूची आदि की जानकारी ली। कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह द्वारा कुल डिमांड राशि एवं भवनों की संख्या की जानकारी दी जाकर बताया गया कि दोपहर तक की स्थिति में अहमदनगर में  1 लाख 13 हजार रुपये, शिवाजी नगर में 1.19 लाख रुपये तथा पहरूआ स्कूल के पास स्थित शिविर में 14 हजार 980 रुपये का विकास शुल्क जमा किया जा चुका है।

निगमायुक्त द्वारा शिविर स्थलों में  उपस्थित दलों के कर्मचारियों से दैनिक कार्य योजना तथा वसूली के लक्ष्य की जानकारी ली, तथा शत- प्रतिशत नागरिकों से डोर टू डोर संपर्क कर डिमांड एवं शिविर आयोजन की जानकारी से अवगत कराते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विकास शुल्क की राशि जमा कराने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। ताकि शीघ्र ही शासन मंशानुरूप नागरिकों को अधोसंरचना विकास कार्य उपलब्ध कराए जा सकें। अहमद नगर शिविर के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को दूरभाष पर निर्देशित किया गया। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में आयोजित शिविर के दौरान निगमायुक्त सुश्री परिहार ने क्षेत्रीय पार्षद सरला संतोष मिश्रा एवं स्थानीय नागरिक डाॅ प्रवीण कुमार खरे से वार्ड के विकास कार्यो के संबंध में चर्चा की गई।

जारी करें नोटिस

            निगमायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान अहमद नगर में आयोजित शिविर में सहायक राजस्व निरीक्षक मुकेश शुक्ला के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की जाकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वही शिवाजी नगर निरीक्षण के दौरान भवनों एवं बकायेदारों की सूची संधारित नहीं पाए जाने पर सहायक राजस्व निरीक्षक राजकुमार गुप्ता पर गहन नाराजगी व्यक्त की जाकर इन्हे भी नोटिस जारी करने तथा सूची अद्यतन कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

            उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कटनी सीमान्तर्गत चिन्हित अनाधिकृत कालोनियों में मूलभूत नागरिक अधोसंरचना विकास कार्य उपलब्ध कराने हेतु निगम प्रशासन द्वारा पूर्व की चिन्हित अनाधिकृत कालोनियों के अभिन्यास का अंतिम प्रकाशन किया जाकर विकास शुल्क निर्धारित किया जाकर नागरिकों की सुविधा हेतु वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
निगमायुक्त तपस्या परिहार की कर्मचारी हितैषी पहल     निगम में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु शुक्रवार 2 जनवरी को आयोजित होगा विशेष शिविर

निगमायुक्त तपस्या परिहार की कर्मचारी हितैषी पहल   निगम में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु शुक्रवार 2 जनवरी को आयोजित होगा विशेष शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d