कटनी (30 दिसंबर) – जिले के नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं दूध की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जिले में लगातार खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि इसी क्रम में टीम द्वारा नेशनल हाईवे स्थित जायसवाल ढाबा के सामने दूध विक्रेता उत्तम यादव से दूध का सैंपल लिया गया। इसी प्रकार ठाकुर ढाबा भेड़ा से दूध का सैंपल लिया गया जो कि जांच हेतु नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेज दिए गए है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


