• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अभियान चलाकर आयुष्‍मान कार्ड और फार्मर आईडी बनायें- कलेक्‍टर श्री तिवारी मिलावटी दूध बेचने के कृत्‍य में शामिल लोगों के विरूद्ध करें कड़ी कार्यवाही समय-सीमा बैठक में कलेक्‍टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
December 29, 2025
in कटनी
0
अभियान चलाकर आयुष्‍मान कार्ड और फार्मर आईडी बनायें- कलेक्‍टर श्री तिवारी  मिलावटी दूध बेचने के कृत्‍य में शामिल लोगों के विरूद्ध करें कड़ी कार्यवाही  समय-सीमा बैठक में कलेक्‍टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने जिले में आयुष्मान कार्ड और भूमि स्‍वामियों के फार्मर आईडी रजिस्‍ट्री बनाने के लिये अभियान चलाने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्‍टर ने सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत दी। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने यह निर्देश सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिये।

इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्‍त तपस्‍या परिहार और अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा मौजूद रहे।

*मिलावटी दूध विक्रेताओं की करें जांच*

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्वास्‍थ्य अधिकारी और तीनों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अभियान चलाकर मिलावटी दूध विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही के‍ निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि प्रतिदिन दूध के नमूने संकलित किये जायें। नमूनों की जांच हेतु लैब भेजा जाये और मिलावटी दूध बेचने के कृत्‍य में शामिल लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाय।

*दुग्‍ध समितियों को करें सक्रिय*

कलेक्‍टर ने उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास डॉ आर के सोनी को निर्देशित किया कि जिले में दुग्‍ध उत्‍पादन को बढ़ाने के लिये शासन द्वारा संचालित दुग्‍ध समृद्धि संपर्क अभियान 2.0 के तहत पूरा अमला गांव में दिखे। पशुपालकों से संपर्क करें और पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान, नस्‍ल सुधार पशुओं के टीकाकरण आदि की जानकारी दें। साथ ही जिले की अक्रियाशील दुग्ध समितियों को सक्रिय करें। डॉ. सोनी ने बताया कि वर्तमान में जिले में समितियों के माध्‍यम से 1500 लीटर संग्रहित किया जा रहा है।

*कृषि उपज मंडी की करें जांच*

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कृषि उपज मंडी की फल-सब्‍जी प्रांगण से संबंधित शिकायत की जांच हेतु एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी को निर्देशित किया और जांच कार्य में सहयोग के लिये कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की भी सेवायें लेने के निर्देश दिये।

*सीएम हेल्‍पलाइन*

सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने पुलिस, राजस्‍व, उर्जा, स्‍वास्‍थ्‍य आदि विभागों को सीएम हेल्‍पलाइन की शिकायतों के निराकरण में पूरी संवेदनशीलता के साथ तेजी लाने की हिदायत दी। उन्‍होंने जिला श्रम अधिकारी के बी मिश्रा को संबल पंजीयन से संबंधित लंबित शिकातयों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुये कहा कि कोई भी शिकायत 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्‍होंने सभी विभागों को ईएचआरएमएस पोर्टल में सभी अधीनस्‍थ अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी और विवरण ऑनलाईन इंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

*करेंगे स्‍थल निरीक्षण*

प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्यम उन्‍नयन योजना के तहत सभी विकासखंडों में चयनित किसान हितग्राहियों के स्‍थल निरीक्षण कलेक्‍टर स्‍वयं करेंगे और जिला पंचायत सीईओ भी करेंगी। बताया गया कि योजनांतर्गत 97 का लक्ष्‍य है। जिस पर कलेक्‍टर ने लीड बैंक मैनेजर से समन्‍वय स्‍थापित कर शत-प्रतिशत लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के निर्देश दिये।

*ई-केवाईसी की समीक्षा*

शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये नगर निगम कटनी में और अधिक प्रगति लाने की हिदायत देते हुये कहा कि जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा और रीठी का कार्य ई-केवाईसी के मामले में कमजोर है। इसमें विशेष प्रयास कर प्रगति लायें।

*पेंशन प्रकरणों का निराकरण*

कलेक्‍टर ने जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता को निर्देशित किया कि जिले के विभिन्‍न विभागों से 31 दिसंबर की स्थिति तक सेवानिवृत्‍त होने वाले शासकीय कर्मियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कार्य किया जाये। पिछले दो साल में रिटायर हुये कर्मचारी जिनका पेंशन नहीं शुरू हुई और असहयोग करने वाले आहरण संवितरण अधिकारियों का चिन्‍हांकन किया जाना चाहिए।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नगर परिषद बरही और विजयराघवगढ़ में गीता भवन बनाने के लिये भूमि चिन्हित कर आवंटित करने के निर्देश दिेये।

*पीएम स्‍वनिधि योजना*

कलेक्‍टर ने नगर निगम कटनी सहित कैमोर, विजयराघवगढ़ एवं बरही के नगरीय निकायों को प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजनांतर्गत निर्धारित लक्ष्‍य के विरूद्ध शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

*सीमांकन बंटवारा में लाये तेजी*

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अभिलेख दुरूस्‍ती के मामलों को निपटाने में तेजी लायें। कलेक्‍टर ने सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण आदि राजस्‍व मामलों में भी गति लाने की हिदायत दी।

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

बैठक के दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर, सभी एसडीएम, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, जिला रोजगार अधिकारी डीके पासी, महाप्रबंधक ज्‍योति सिंह चौहान, सिविज सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दरी की तरह बिछी हैं सड़कें”, जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर बड़ा हमला

दरी की तरह बिछी हैं सड़कें", जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर बड़ा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d