भोपाल की सड़कों पर एक बार फिर सनसनी फैल गई। दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट आई एक युवती पर उसके पुराने प्रेमी ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी ने होटल के ओपन एरिया में युवती को बंधक बना लिया और पुलिस के पहुंचते ही गोली चला दी।
💥 गोली युवती के कंधे को चीरती हुई दीवार में धंसी, गनीमत रही कि जान बच गई। घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
🚓 छोला थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बंदूक जब्त की गई है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, वहीं पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
⚠️ इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया सूत्र


