छिन्दवाड़ा/27 दिसंबर 2025/जन अभियान परिषद के मुखिया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुसार जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री भवानी प्रसाद कुमरे के मार्गदर्शन में मोहखेड़ ब्लॉक के प्रस्फुटन ग्राम धगड़ियामाल में बड़ढाना नाला पर श्री धर्मराज कुमरे, श्रीमती पार्वती बन तथा ग्राम पंचायत लावाघोघरी के उप सरपंच श्री मनीष सीलू तथा ग्राम पंचायत धगड़ियामाल की सरपंच श्रीमती शर्किला/मुन्नालाल कुमरे के आतिथ्य में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धगड़ियामाल के सदस्य एवं ग्रामवासी महिला-पुरुषों के स्वैच्छिक सहभागिता से श्रमदान के द्वारा लगभग 60 बोरियो का बोरी बंधान बनाया गया। जिससे आसपास के किसानों के सिंचाई जलस्रोतों के जल स्तर में सुधार होगा तथा ग्राम के मवेशियों एवं वन्य जीव जंतुओं के पीने के लिए भी लंबे समय तक जल की उपलब्धता बनी रहेगी।
इस अवसर पर श्री कुमारे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जल की एक-एक बूंद अनमोल है, हमें जन जागरूकता के माध्यम से सहेजना ही होगा। बोरी बंधान के बाद जल चौपाल लगाकर सभी लोगों ने जल संगोष्ठी के माध्यम से अपने विचार साझा किए। अंत में नवांकुर संस्था प्रमुख श्री अनिल कुमार डेहरिया ने सभी लोगों को जल संचय के लिये शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री कुमरे, श्रीमती पार्वती बन, सरपंच श्रीमती शार्किला/मुन्नालाल कुमरे, श्री मनीष सीलू, श्री सुखी राम सीलू, श्री निलेश कायदा, बीएसडब्ल्यू छात्र संतोष सीलू, शिवपाल सोमवंशी, जगदीश सीलू, करीना सीलू, ललिता सोनवंशी तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धगड़ियामाल के अध्यक्ष श्री देवराव जावरे तथा समिति के सदस्यगणों ने श्रमदान कर जल संचय में अपनी सहभागिता की।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


