• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिवनी

पंकज ठाकुर की अंधी हत्या का खुलासा “

by Manish Gautam Chiefeditor
December 26, 2025
in सिवनी
0
पंकज ठाकुर की अंधी हत्या का खुलासा “
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

राजकुमार ठाकुर पत्रकार

दोनों शातिर हत्यारे कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में ”

सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व में एवं  एएसपी  दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  श्रृध्दा सोनकर के मार्गदर्शन में मृतक पंकज ठाकुर की अंधी हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दोनों शातिर आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 18/12/2025 को सुबह मुंगवानी रोड सिवनी में निर्माणाधीन मकान में किसी व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर तस्दीक करने पर पाया गया कि मृतक का नाम पंकज ठाकुर निवासी महाराज बाग सिवनी है। जो मौके पर देहाती मर्ग इंटिमेशन लेख किया गया। एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव के पी.एम. उपरान्त डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पी.एम. रिपोर्ट प्रदाय की गयी जिसके अवलोकन एवं परिजनों के कथनों के आधार पर पाया गया कि मृतक की रस्सी से गला घोंटकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पंकज ठाकुर की हत्या कारित की गयी है। जिस पर से असल अपराध क्र. 1001/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी में टीमों को लगाया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राहुल ठाकुर निवासी ग्राम गाडरवाडा संदेही ज्ञात हुआ, जो घटना दिनांक 17/12/2025 को मृतक के साथ आखरी बार देखा गया था एवं घटना दिनांक से ही अपना मोबाईल बंद कर अपनी उपस्थिति छिपाकर छिपा रहा था साथ ही पंकज ठाकुर के अंतिम संस्कार में भी उपस्थित नहीं हुआ था। तकनीकी माध्यमों एवं मुखबिरों की सहायता से राहुल ठाकुर को दिनांक 25/12/2025 को दस्तयाब किया गया जिसके साथ उसका एक साथी कमलेश बंदेवार भी मिला।

घटना के संबंध में राहुल ठाकुर एवं कमलेश बंदेवार से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा स्वीकार करते हुए बताया गया कि दोनों मोबाईल एप के माध्यम से क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के आदी है। राहुल ठाकुर और पंकज ठाकुर एक दूसरे को बचपन से जानते थे। घटना के एक दिन पहले दिनांक 16/12/2025 को दोनों आरोपियों ने सट्टा खेलेन के लिये कमलेश बंदेवार की चांदी की चैन मृतक पंकज ठाकुर के पास रखकर 1,500 रूपये उधार लिये थे जो दोनों आरोपियों ने उन रूपयों का मोबाईल में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर हार गये एवं पंकज ठाकुर को वापिस नहीं किये साथ ही।

अगले दिन दिनांक 17/12/2025 को फिर मृतक एवं दोनों आरोपी फुटबॉल स्टेडियम सिवनी के पास मिले जहाँ फिर से कमलेश बंदेवार एवं राहल ठाकुर ने क्रिकेट में सट्टा लगाने के लिये मृतक से 2,500 रूपये मांगे और पंकज को आश्वासन दिया की मैच के बाद रूपये जीतकर पंकज को 3,000 रूपये वापिस करेंगे

और उसे शराब भी पिलायेंगे। तब पंकज ने कमलेश बंदेवार को फोन पे के माध्यम से 1,700 रूपये ट्रांसफर किये और शराब के लिये 800 रूपये नगद दिये।

शराब लेने के बाद तीनों एडवोकेट राज गोस्वामी के मुंगवानी रोड स्थित निर्माणाधीन भवन में बैठकर शराब पिये। शराब पीने के बाद जब पंकज ठाकुर ने अपने कुल 4,500 रूपये राहुल ठाकुर एवं कमलेश बंदेवार से वापिस मांगे तो दोनों ने रूपये देने से मना कर दिया। जिस बात को लेकर पंकज ठाकुर ने बोला कि दोनों की शिकायत कर कोर्ट कचहरी करवाउंगा। तो राहुल ठाकुर एवं कमलेश बंदेवार ने आवेश में आकर रस्सी से गला घोंटकर पंकज ठाकुर की हत्या कारित कर दी एवं पंकज ठाकुर की हत्या करने के पश्चात दोनों के द्वारा पंकज ठाकुर की पहनी हुई सोने की अंगूठी एवं उसके जेब में रखे 4,500 रूपये निकालना भी स्वीकार किया गया है। जिस आधार पर प्रकरण में धारा 315, 3(5) बी.एन.एस. बढाई गयी है।

दिनांक 26/12/2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतक पंकज ठाकुर की सोने की अंगूठी एवं मृतक के पास से निकाले गये रूपयों को बरामद करने एवं प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों को उजागर करने हेतु दोनों आरोपीगणों का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी :- राहुल ठाकुर पिता राजेश ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम गाडरवाडा थाना बंडोल हाल पता भैरोगंज सिवनी

02. कमलेश बंदेवार पिता भरत बंदेवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पटपडा थाना उमरेठ छिंदवाडा हाल

डी.पी. चतुर्वेदी कॉलेज के पीछे सिवनी

विशेष भूमिका:- थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी, उनि दयाराम शरणागत, राहुल काकोडिया, उनि, नीरज दुबे (डी.एस.बी.), सउनि जसवंत ठाकुर, सउनि. संतोष बेन, सउनि, देवेन्द्र जैसवाल (सायबर), प्रधान आरक्षक मुकेश, आरक्षक सतीश, सिध्दार्थ, दिलीप, प्रतीक, विनय, महेन्द्र, संतोष, लोकेश, विश्राम, रविन्द्र, रत्नेश, राजेन्द्र, प्रदीप, अंकित, आरक्षक चालक इरफान के साथ थाना प्रभारी परासिया छिंदवाडा एवं अन्य स्टाफ की विशेष भूमिका रहीं।
[26/12, 5:36 pm] राजकुमार ठाकुर पत्रकार सि: सिवनी से राजकुमार ठाकुर ✍🏼

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बांग्लादेश का पुतला फूंक कर न्याय ओर सुरक्षा की मांग की

बांग्लादेश का पुतला फूंक कर न्याय ओर सुरक्षा की मांग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d