रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में माखननगर थाने अंतर्गत हुए जघन्य दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का खुलासा कर दिया है। पुलिस खुलासे में यह बात सामने आई है कि मनवाड़ा निवासी शुभम कीर और उसका चचेरा भाई करन कीर द्वारा शराब के नशे में केवलराम कीर से हुए विवाद के बाद साथियों की मदद से जघन्य दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी केवलराम द्वारा पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए रेत कंपनी के कर्मचारियों द्वारा घटना की रात्रि 12 बजे 4_5 बुलेरो गाड़ी से आकर शुभम कीर
और करन कीर से झगड़ा करने की कहानी बताई गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों और साइबर सेल की मदद से जांच की गई तो कहानी कुछ और सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी केवल राम कीर(40) नि मनवाड़ा, नवल कीर(30) नि सांगाखेड़ा, अजय कीर(23) नि मनवाड़ा, दिनेश इवने(35) नि सिंग़वाड़ा, सोहागपुर,सौरभ इबने(21) नि सिंगवाड़ा, सोहागपुर को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया। जिसमें यह बात भी सामने आई कि मृतक करन कीर को पटरी पर लिटाने के बाद उसके ऊपर से ट्रेन निकल गई और वह मर गया। इसके बाद आरोपियों ने सोहागपुर के एक ढाबे में मछली पार्टी भी की थी। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जप्त किया है। घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर शुभम का शव मिला और करन का शव 40 किलोमीटर दूर मिला। आरोपियों ने ऑटो का उपयोग कर पुलिस को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया परंतु पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा सहित एएसपी अभिषेक राजन के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आखिर दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया।
सराहनीय भूमिका –
निरी. उषा मरावी थाना प्रभारी सोहागपुर, निरी. अनूप कुमार उइके थाना प्रभारी माखन नगर, उनि आकाशदीप पचाया चौकी प्रभारी सेमरीहरचंद, उनि अशोक बरबडे, उनि लहानु उबनारे, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि दिनेश पाल, सउनि गोपाल पाल, सउनि प्रकाश राजपूत, प्र. आर अजय रघुवंशी, प्र.आर आर नरेश मलिक, आर आयुष, आर रविन्द्र, महिला आर सलोनी, महिला आर. सिंधू, आर. चेतन, एवं सायबर सेल से आर. संदीप, आर. दीपेश।


