रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले में चक्काजाम की बढ रही घटनाओं एवं उनसे आमजनों को हो रही समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस थोटा के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को इस गंभीर विषय को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाकर
कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में विगत 05 वर्षों में चक्काजाम की घटनाओं में सम्मिलित नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें बाउंडओवर कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। चक्काजाम की प्रत्येक घटना की संपूर्ण विडियोग्राफी करते हुए इनमें सम्मिलित व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। चक्काजाम के प्रत्येक घटना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता मय बलवा सामग्री के साथ सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस प्रकार की घटना का लाभ लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर प्रकरण पंजीबद्ध कर उनके विरुद्ध कडी कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।


