• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन* *1 लाख 85 हजार पंजीयन के साथ जिला रहा प्रदेश में प्रथम और देश में सातवें स्थान पर*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 22, 2025
in छिन्दवाडा
0
*सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन*  *1 लाख 85 हजार पंजीयन के साथ जिला रहा प्रदेश में प्रथम और देश में सातवें स्थान पर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

**जिले में खेल अधोसंरचना को लेकर मंत्री श्री सारंग ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं*

*स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर सरकार खेलों को दे रही है नई दिशा-मंत्री श्री सारंग*

*खेल महोत्सव के अंतर्गत इतनी बड़ी संख्या में पंजीयन जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि- सांसद श्री साहू*

*छिन्दवाड़ा/22 दिसम्बर 2025/* खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन आज मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में जिले के पोला ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में जिलेभर से चयनित विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिले का नाम खेलों के क्षेत्र में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया गया। मंत्री श्री सारंग द्वारा विक्रम पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती खिलाड़ी सुश्री शिवानी पवार, पावर लिफ्टिंग में विगत 40 वर्षों से उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले विश्वामित्र अवॉर्डी श्री के.आर.तिवारी, टेबल टेनिस के क्षेत्र में जिले को पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री गोविंद चौरसिया एवं कई वर्षों तक जिला खेल अधिकारी के रूप में सेवाएं देने वाले एवं 87 वर्ष की आयु में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय श्री इब्राहिम खान को सम्मानित किया गया ।

*रिकॉर्ड पंजीयन, प्रदेश में प्रथम और देश में सातवां स्थान* – सांसद खेल महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले से 1 लाख 85 हजार प्रतिभागियों ने 35 से अधिक खेल स्पर्धाओं में पंजीयन कराया। इतने बड़े स्तर पर पंजीयन के साथ जिला देश में सातवें स्थान पर तथा मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि मंत्री श्री विश्वास सारंग ने सांसद श्री साहू को इतने सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतने व्यापक स्तर पर सहभागिता यह प्रमाणित करती है कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर खेलों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और इसी विचारधारा के अनुरूप सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी पहचान बनाई है।

*जिले में खेल अधोसंरचना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं* – मंत्री श्री सारंग ने जानकारी दी कि 10 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश में मध्यप्रदेश यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सांसद श्री साहू द्वारा जिले में खेलों के विकास से संबंधित रखी गई मांगों को मंजूरी देते हुए कहा कि खेलो इंडिया गेम्स के लिए जिले में आरक्षित खेल परिसर की भूमि पर कार्य प्रारंभ करने हेतु एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके साथ ही जिले में तैराकों के लिए स्विमिंग पूल निर्माण की मांग को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्री श्री सारंग ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की प्रत्येक विधानसभा में एक-एक खेल परिसर बनाए जाने की घोषणा भी की।

*सांसद श्री साहू ने बताया आयोजन को ऐतिहासिक* – सांसद श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत इतनी बड़ी संख्या में पंजीयन हुए और हजारों खिलाड़ियों ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप किया गया। 29 अगस्त 2025 से प्रारंभ हुए इस खेल महोत्सव के दौरान जिले के विभिन्न खेल मैदानों का जीर्णोद्धार किया गया तथा गांव-गांव और हर क्षेत्र में प्रतियोगिताएं आयोजित कर खेलों को जन-जन तक पहुंचाया गया।

*जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह* – समारोह के दौरान अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह, श्री शेषराव यादव एवं पूर्व विधायक प.रमेश दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने जिले की खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है और जिले को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान मिलती है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, महापौर नगर निगम छिंदवाड़ा श्री विक्रम अहके, पूर्व विधायक श्री नाना भाऊ मोहोड़, श्री संदीप मोहोड़, पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती, श्री टीकाराम चंद्रवंशी, श्री विजय झांझरी, श्रीमती गरिमा दामोदर, श्रीमती ज्योति डहेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रशिक्षक, बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नगर निगम के कुकड़ा ज़ोन में* *सुशासन सप्ताह : विभिन्न* *जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रभावी कार्यवाही*

*नगर निगम के कुकड़ा ज़ोन में* *सुशासन सप्ताह : विभिन्न* *जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रभावी कार्यवाही*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d