द्वितीय विश्व ध्यान दिवस पर ऐतिहासिक सम्मान
द्वितीय विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा को मानसिक स्वास्थ्य और ध्यान आधारित पहल को प्रोत्साहित करने हेतु Heartfulness Institute द्वारा प्रथम “Heartfulness Change Maker Award” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण की दिशा में उनके नेतृत्व में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। श्री मकवाणा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस में ध्यान एवं वेलनेस कार्यक्रमों को संस्थागत रूप से लागू किया गया, जिससे तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता और मानवीय संवेदनशीलता को बढ़ावा मिला।
Heartfulness Institute ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस जैसे चुनौतीपूर्ण सेवा क्षेत्र में ध्यान को नियमित अभ्यास के रूप में अपनाना एक प्रेरणादायी कदम है, जो अन्य संस्थानों के लिए भी उदाहरण बनेगा। सम्मान प्राप्त करते हुए श्री मकवाणा ने इसे समस्त पुलिस बल के सामूहिक प्रयासों की उपलब्धि बताया और ध्यान को जीवन व सेवा का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया।
यह सम्मान न केवल मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सार्वजनिक सेवा में मानसिक स्वास्थ्य और संतुलन के महत्व को रेखांकित करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल भी है।


