• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की कड़ी में एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 21, 2025
in छिन्दवाडा
0
*शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की कड़ी में एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सोसायटी के अध्यक्ष सतीश गोंडाने जी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड मोहखेड़ अंतर्गत शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास, चारगांव कर्बल में कक्षा 06वीं से 08वीं तक अध्ययनरत 50 बालिकाओं को गर्म कपड़े, पानी की बोतल एवं पेन उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत सोसायटी के सचिव श्री अरविंद भट्ट एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। छात्रावास की छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से मधुर स्वर में सरस्वती वंदना का गायन कर वातावरण को भावविभोर कर दिया गया। तत्पश्चात अधीक्षिका श्रीमती अनिता घाघरे एवं उनके सहयोगियों द्वारा तिलक लगाकर सोसायटी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। दो छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित आबकारी विभाग के शासकीय सेवक एवं “वर्ल्ड रिकॉर्ड” बनाने वाले श्री मनीष बंदेवार द्वारा छात्राओं को अपनी पुत्री के जन्म के मात्र 50 दिनों में 36 शासकीय दस्तावेजों में नाम दर्ज कराने की उपलब्धि साझा करते हुए दस्तावेजों के महत्व एवं नागरिक जागरूकता पर प्रेरक जानकारी दी गई। अन्य सदस्यों ने भी छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य को पाने हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक क्षण तब देखने को मिला जब श्रीमती नीलू धुर्वे छात्राओं को देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी से चार दिन भी दूर नहीं रह पातीं, जबकि ये बालिकाएँ माता-पिता से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को स्नेहपूर्ण आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सोसायटी के सचिव श्री अरविंद भट्ट द्वारा छात्रावास परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित किचन गार्डन एवं अनुशासित वातावरण की प्रशंसा की गई। उन्होंने प्रेरक कविता के माध्यम से छात्राओं को जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने एवं समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का संदेश दिया।

उपहार वितरण के दौरान सभी छात्राओं से उनके नाम एवं भविष्य के सपनों के बारे में संवाद किया गया। किसी ने डॉक्टर, किसी ने पुलिस अधिकारी, किसी ने पायलट, नेता तो किसी ने शिक्षक बनने की इच्छा व्यक्त की। सोसायटी सदस्यों द्वारा बालिकाओं के इन सपनों को जानकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपहार प्राप्त कर सभी छात्राएँ अत्यंत प्रसन्न दिखाई दीं।

इस स्मरणीय अवसर को चिरस्थायी बनाने हेतु सोसायटी सदस्यों एवं छात्राओं के साथ सामूहिक छायाचित्र भी लिया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री शंभु दयाल डेहरिया, श्रीमती सीमा भारती (सेवानिवृत्त), श्रीमती सुधा नागवंशी, श्रीमती सोनल बंदेवार, श्रीमती नीलू पवार, श्रीमती रजनी उईके, श्री राकेश उईके, श्री मोहित सूर्यवंशी, श्री संतोष डोंगरे, श्री अनिल मस्ताकर, श्रीमती लक्ष्मी कडवे, श्रीमती योगिता डिगरसे सहित अनेक सहयोगी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अनिता घाघरे द्वारा शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के सेवा कार्यों को बालिकाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d