कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल थाने पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में कालापीपल थाने पर थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने पुलिस स्टाफ के साथ शारीरिक,मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की कार्य कुशलता बढ़ाने एवं तनाव प्रबंधन के उद्देश्य से हार्टफुलनेस अभ्यास पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई,कार्यशाला के दौरान हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन ध्यान एवं प्रार्थना का अभ्यास किया गया,पुलिसकर्मियों को ध्यान एवं रिलैक्सेशन के लाभों के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई,उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी, एकाग्रता में वृद्धि एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है*पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत*द्वारा पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन को प्राथमिकता देते हुए की गई,सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी,प्रेरणादायी एवं कल्याणकारी बताया..!


