कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल नगर के रेलवे फाटक की सड़क बदहाल,पुरी तरह से ख़राब हो चुकी,राहगीरों को हो रही परेशानी,इस रेलवे फाटक की सड़क का निर्माण रेलवे निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है,लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने के कारण महज एक साल के अंदर ही सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है,सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं,गिट्टी निकलकर सड़क पर फैल चुकी है,इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,खासकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं,इससे क्षेत्रवासियों में रोष है,बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
“यह आलम में नगर के रेलवे फाटक का”
क्योंकि रेलवे पहले क़्वालिटी के नाम से पहचाना जाता था,लेकिन जैसा पंचायतों में सड़क निर्माण होता है ठीक उसी तरह अब रेल्वे में भी घटिया सड़क निर्माण हो रहा है,यह सड़क करीब एक वर्ष के अंदर ही बड़े बड़े गड्डो में तब्दील हो जाती है,यहा से रोजाना हजारों आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारियों का इस रेलवे गेट से गुजरना होता हैं,कालापीपल में बने रेलवे फाटक के समीप सड़क पुरी तरह से जर्जर चुकी है,आए दिन हादसे होने का डर बना रहता है,सड़क का खराब हिस्सा रेलवे के अंडर मे होने से मरम्मत का कार्य भी नहीं हो पा रहा है,रेलवे गेट पर बनी सड़क के निर्माण हुए लग-भग एक वर्ष भी पूर्ण नहीं हुआ है,लेकिन यहां सिर्फ गिट्टी ही गिट्टी नज़र आती है,डामर गायब हो चुका है,क्रॉसिंग पर सड़क खराब होने से आए दिन दुपहिया वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे हैं,इसके साथ ही उक्त सड़क में बड़े बड़े गड्ढे होने से बड़े भारी वाहनों के पहिऐ स्लिप होते हैं,फाटक बंद होता हैं तब रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है,जैसे ही फाटक खुलता है तो वाहन चालकों में जल्दी निकलने की होड़ मची रहती हैं,इस दौरान भारी वाहनों को बड़े बड़े गड्डो में से निकालने में काफी परेशानी होती हैं,
अंत मे….चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे करके सांसद-विधायक चुनाव जीतने के बाद अपनी कुर्सी से चिपक जाते हैं और जनता को अपने हाल पर छोड़ देते हैं।जबकि केंद्र व राज्य में भाजपा की ही सरकार है।


