• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

धान के फर्जी पंजीयन पर कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर सहित 4 के विरूद्ध कुठला थाना में एफआईआर दर्ज कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर

by Manish Gautam Chiefeditor
December 19, 2025
in कटनी
0
धान के फर्जी पंजीयन पर कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर सहित 4 के विरूद्ध कुठला थाना में एफआईआर दर्ज  कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (19 दिसंबर) – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान रीठी तहसील में धान खरीदी पंजीयन में धोखाधड़ी के मामले में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर सहित 4 व्‍यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना कुठला में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

          कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका सोनी की शिकायत पर कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर प्रीतम सिंह लोधी, संपत अग्रवाल, रंजना अग्रवाल एवं मीराबाई पति विनोद कुमार के विरूद्ध कूटरचना करते हुये धान का फर्जी पंजीयन कराने के मामले में कुठला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

बीते 4 नवंबर को हुई जनसुनवाई में धान खरीदी पंजीयन में भारी गड़बड़ी संबंधी शिकायत कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी को प्राप्‍त हुई। कलेक्‍टर के निर्देश पर प्राप्‍त शिकायत की जांच कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी एवं नायब तहसीलदार बिलहरी के द्वारा संयुक्‍त रूप से की गई। मामले की जांच में पाया गया कि मीराबाई पत्‍नी विनोद कुमार के नाम पर पंजीयन क्रमांक 226424000047 दर्ज है। जिसका कुल पंजीकृत रकबा 19.37 हेक्‍टेयर है। दिलचस्‍प पहलू यह है कि पंजीयन में मीराबाई पत्नी विनोद कुमार के अलावा रीठी तहसील के अन्य व्‍यक्तियों के खसरे पंजीयन में बिना उनकी सहमति से जुड़वाये गयें थे।

पंजीयन क्रमांक 226424000047 में जोड़े गये खसरों के भूमि-स्‍वामियों की जांच एम.पी. भू-अभिलेख के पोर्टल पर की गई। जिसमें पंजीयन में दर्ज कोई भी खसरा आवेदन में उल्‍लेखित किसान मीराबाई पत्नि विनोद कुमार ग्राम थनौरा के नाम का होना नहीं पाया गया। पंजीयन में दर्ज किसान द्वारा अन्‍य भूमि-स्‍वामियों के नाम की भूमि स्‍वयं के नाम पर पंजीकृत कराई गई, जिसके संबंध में पंजीयनकर्ता कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर प्रीतम सिंह लोधी द्वारा किसी भी प्रकार के दस्‍तावेज व अनुबंध जांच समय उपलब्‍ध नहीं कराए गए।

          पंजीयन क्रमांक 226424000047 का ई-उपार्जन पोर्टल पर खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 की जानकारी निकालने पर पाया गया कि पूर्व वर्ष में भी मीराबाई पत्नि विनोद कुमार के नाम से पंजीयन होना पाया गया एवं दर्ज बैंक खाता क्रमांक 157001999804 समान है।

          पिछले साल मीराबाई के पंजीयन क्रमांक 226424000047 में 412 क्विंटल धान का विक्रय किया गया था। जिसके लिये बैंक खाता

नंबर 157001999804 में 9 लाख 47 हजार 599 रूपये का भुगतान भी हो चुका है। इस बैंक खाते से सम्‍पत अग्रवाल की पत्‍नी रंजना अग्रवाल के बैंक खाता नंबर 157001971301 में 1 लाख 53 हजार रूपये अंतरित किये गये। इसके साथ ही 3, 4 एवं 6 जनवरी 2025 को तीनों दिवसों में 2-2 लाख रूपये का नगद आहरण जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक रीठी से किया गया।

          यह स्‍पष्‍ट होने पर कि कृषक मीरा बाई पत्नि‍ विनोद कुमार, रंजना अग्रवाल, सम्पत अग्रवाल निवासी ग्राम तिलगवां तहसील रीठी जिला कटनी एवं कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर प्रीतम सिंह लोधी के द्वारा विगत वर्ष में शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाते हुये इस वर्ष भी पुन: उसी कृत्य को दोहराने की मंशा से कूटरचना करते हुये फर्जी पंजीयन कराया गया, जो कि शासन द्वारा जारी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की पंजीयन नीति में उल्‍लेखित प्रावधानों का स्‍पष्‍ट उल्‍लंघन होकर दण्‍डनीय है। संबंधितो के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 340(1), 340(2), तथा 336(3) के तहत मामला कुठला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर जांच दल ने की कार्यवाही  बरखेड़ा में दो फर्मों में अवैध रूप से भंडारित 846 क्विंटल धान जब्त  बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के राईस मिलर्स को धान निकासी नहीं करने की दी हिदायत

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर जांच दल ने की कार्यवाही बरखेड़ा में दो फर्मों में अवैध रूप से भंडारित 846 क्विंटल धान जब्त बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के राईस मिलर्स को धान निकासी नहीं करने की दी हिदायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d