• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पुलिस अधीक्षक श्री थोटा ने शोरूम से ऑन डिमांड नए ट्रैक्टर चोरी के संगठित अपराध मामले का किया खुलासा.!सरगना ने उज्जैन जेल से छूटने के बाद कर्ज उतारने के लिए 2.80 लाख में ट्रैक्टर चोरी का किया था सौदा…!वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
December 19, 2025
in नर्मदापुरम
0
पुलिस अधीक्षक श्री थोटा ने शोरूम से ऑन डिमांड नए ट्रैक्टर चोरी के संगठित अपराध मामले का किया खुलासा.!सरगना ने उज्जैन जेल से छूटने के बाद कर्ज उतारने के लिए 2.80 लाख में ट्रैक्टर चोरी का किया था सौदा…!वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा के नेतृत्व में माखन नगर थाना पुलिस टीम को संगठित अपराध के चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। बताया जाता है कि सरगना ने जेल से छूटने के बाद अपनी गैंग के साथ शोरूम से ऑन डिमांड एक नए ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम देने का काम किया। ट्रैक्टर शोरूम संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को संज्ञान में लिया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा द्वारा माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके साथ पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूरी घटना का खुलासा किया गया। यह भी बताया गया कि इस घटना में पहली बार संगठित अपराध की धारा भी आरोपियों पर लगाई गई है जिनके बड़े आपराधिक

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251219-WA0077.mp4

रिकॉर्ड हैं। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि माखन नगर में जॉन डियर ट्रैक्टर का शोरूम संचालक जयप्रकाश यादव और मैनेजर अनिल गौर ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई कि उनके शोरूम से रात को शटर का ताला तोड़कर हरे रंग का नया ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी हो गया है जो लगभग 11 लाख रुपए मूल्य का है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री थोटा और एएसपी अभिषेक राजन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान एवं माखन नगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरे एवं मुखबिर तंत्र के साधनों से ट्रैक्टर एवं रोटावेटर को बुधनी मधुबन हॉस्पिटल के पास लावारिस हालत में जप्त किया गया। अब पुलिस के लिए अज्ञात चोरों को पकड़ने की चुनौती थी। इसके बाद मुखबिर और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से मुख्य आरोपी रोहित यदुवंशी को साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी रोहित यदुवंशी तथा भगवत सिंह मालवीय ने सुरेंद्र कीर की मांग पर जॉन डियर ट्रैक्टर को माखन नगर शोरूम से चोरी किया था और ट्रैक्टर के लिए 2.80 लाख रुपए मांगे थे। जिसमें रोहित यदुवंशी को 1.45 लाख रुपए सुरेंद्र कीर द्वारा श्रेयांश जैन के माध्यम से दिए थे। पुलिस की सक्रियता के कारण ही चोरी का ट्रैक्टर और रोटावेटर बुधनी में छोड़ने को मजबूर हुए थे। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि रोहित यदुवंशी व साथी बंटी पुष्कर द्वारा इंदौर, उज्जैन, देवास जिलों के शोरूम तथा अन्य स्थानों से 04 पल्सर मोटरसाइकिल, 01 हीरो स्प्लेंडर, 02 एचएफ डीलक्स,01 टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर श्रेयांश जैन वा सुरेंद्र कीर के माध्यम से रेहटी सीहोर तथा माखन नगर क्षेत्र में कम दामों पर बेची गई थी। पुलिस टीम को 20 लाख रुपए मूल्य का चोरी का मशरूका जप्त करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10 हजार के इनाम की घोषणा भी की गई। घटना का खुलासा करने में माखन नगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके, एसआई राजेंद्र राजपूत, एएसआई वीरेंद्र शुक्ला, गोपाल पाल, प्रकाश राजपूत, प्रआ अजय रघुवंशी, तरुण चंदेल, आ आयुष, नरेश मलिक, मआ सलोनी, सोनिया, स्वाति, चालक राहुल, नरेंद्र, साइबर सेल आ संदीप यदुवंशी, दीपेश की विशेष भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
 पुलिस लाइन कटनी में पुलिस बल के लिए हार्टफुलनेस ध्यान सत्र, तनावमुक्त सेवा की पहल

 पुलिस लाइन कटनी में पुलिस बल के लिए हार्टफुलनेस ध्यान सत्र, तनावमुक्त सेवा की पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d