शुक्रवार, 19 दिसंबर को शासकीय माध्यमिक शाला बरगवां से आई शिक्षिकाओं द्वारा नगर की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी से भेंट कर विद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवाल निर्माण कराए जाने हेतु निवेदन किया गया। महापौर महोदया से विद्यालय की समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की गई।


