• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बिना वैध लाइसेंस के बीज और कीटनाशक बेचने पर विक्रेता के विरूद्ध बरही थाना में दर्ज हुई एफआईआर

by Manish Gautam Chiefeditor
December 18, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को 6 माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (18 दिसंबर) – किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बिना लाइसेंस के खाद-बीज एवं कीटनाशकों का विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में कृषि विभाग द्वारा बिना वैध लाइसेंस के कृषि बीज और कीटनाशक रसायन का भंडारण और विक्रय करने पर विक्रेता के विरूद्ध बरही थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

          कृषि विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने खितौली रोड बरही स्थित ‘फैजाबाद बीज भंडार’ (प्रो. सुबीचंद गुप्ता) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में बीज और कीटनाशक रसायनों का भंडारण पाया गया, लेकिन संचालक सुबीचंद गुप्ता के पास इनके विक्रय का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। कृषि विभाग ने इसे बीज (कंट्रोल) ऑर्डर 1983 के नियम 3 और कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 13(1) का स्पष्ट उल्लंघन माना। दल ने मौके पर भंडारित सामग्री की जब्ती और सुपुर्दगी की कार्रवाई भी की।

          इसके बाद कृषि विकास अधिकारी कार्यालय बड़वारा में पदस्थ राहुल जाटव ने बरही पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बरही पुलिस थाना में सुबीचंद गुप्ता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 और 7 तथा कीटनाशी अधिनियम, 1968 की धारा 29(1)(c) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दर्ज करायें एफआईआर

कलेक्टर श्री तिवारी ने उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैगिंग, मिस ब्रांडिंग, गुणवत्ताहीन उर्वरक बिक्री करने वाले और अवैध परिवहनकर्ताओं सहित इस प्रकार के कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर कराने जैसी कार्रवाई के भी सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने इस कार्य की निगरानी का दायित्व संबंधित एसडीएम और वहां के कृषि विभाग के अधिकारियों को सौंपा है। कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अन्नदाता, किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले खाद-बीज विक्रेताओं को बख्शा नहीं जाए, सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खनिज एवं पुलिस विभाग की लगातार कार्यवाही जारी  अवैध उत्खनन में संलिप्त चैन माउंटेन और खनिज परिवहन पर हाईवा जब्‍त

खनिज एवं पुलिस विभाग की लगातार कार्यवाही जारी अवैध उत्खनन में संलिप्त चैन माउंटेन और खनिज परिवहन पर हाईवा जब्‍त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d