खमारपानी और धनेगांव क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु गुरुवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिछुआ एवं ब्लाक युवक कांग्रेस बिछुआ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल जन आंदोलन का आयोजन किया गया। यह आंदोलन मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, शोषण एवं दमन के विरोध में तथा आम जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर किया गया। इस आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, आदिवासी प्रकोष्ठ, नगर/क्षेत्रीय कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आंदोलन के प्रमुख मुद्दे एवं मांगें खमारपानी एवं धनेगांव के प्राथमिक/उपस्वास्थ्य केंद्रों में तत्काल MBBS डॉक्टरों की नियमित नियुक्ति की जाए, ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े, जंगली जानवरों (बाघ आदि) की सक्रियता के कारण किसानों की सुरक्षा हेतु दिन में 10 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे रात्रि सिंचाई की मजबूरी समाप्त हो।वन अधिकार अधिनियम (FRA) के अंतर्गत पात्र परिवारों को वन अधिकार पट्टों का शीघ्र वितरण किया जाए।क्षेत्र की मुख्य फसल मक्का को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिल सके। खमारपानी क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय एवं खेल मैदान की स्थापना की जाए, जिससे महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा पंचायतों पर बनाए जा रहे अनावश्यक दबाव पर रोक लगाई जाए तथा विकास कार्यों में हो रहे हस्तक्षेप पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजन एवं जनप्रतिनिधि : जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल जी, देशलाल धुर्वे जी,जिला कांग्रेस सदस्य ममता साहू जी,ब्लाक कांग्रेस समन्वयक अतरलाल कुमरे जी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी,
ब्लाक कांग्रेस महासचिव विपिन कुमार उइके,जनपद सदस्य राजेन्द्र सिलू, शेषराव घाटोड़, बसंत इनवाती, मानिकराव मर्सकोले, कल्याण पटेल,क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्षगण पूसू उइके, शेषराव उइके, युवराज देशमुख, ललित डोंगरे, सहस पटेल, बंशीलाल उइके,
सेवादल कांग्रेस कृष्णा सातनकर, बलवान तेकाम, भरत वरकड़े,
महिला कांग्रेस आरती शर्मा, पिंकी ढोके, अनुसुइया नागवंशी, छाया नागवंशी, रंजीता खनवे, रवीता नुन्हारिया, पुष्पलता बुनकर,
विधानसभा युवक कांग्रेस रिंकू पटेल, आकीब पटेल, मनेशलाल उइके,ब्लाक युवक कांग्रेस किरण कुमार कुड़ोपे, दीपक खड़से, राहुल डेहरिया, नरेंद्र उइके, राजेश धुर्वे, सचिन मर्सकोले, सुनील धुर्वे, अरुण उइके,आदिवासी प्रकोष्ठ धनपत उइके, मुकेश इनवाती, रामेश्वर उइके, जित्तू इनवाती,नगर कांग्रेस प्रकाश उइके, सुनील साहू, अनिल डेहरिया, राजेश साहू,एवं खमारपानी–धनेगांव क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जागरूक नागरिक।जनहित की लड़ाई में कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं, संघर्ष जारी रहेगा।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


