स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को स्वच्छ स्कूल श्रेणी में बालाजी पब्लिक स्कूल का सर्वेक्षण किया गया।
यह सर्वे महापौर विक्रम अहाके एवं निगम कमिश्नर सीपी राय के मार्गदर्शन में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के साथ नगर पालिक निगम की स्वच्छता टीम द्वारा किया गया।
सर्वेक्षण के दौरान बालाजी पब्लिक स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षा कक्षों की स्वच्छता, विद्यालय परिसर में गीला–सूखा कचरा पृथक्करण व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता, शौचालयों की स्वच्छता, हैंडवॉश एवं पेयजल सुविधाएं, साथ ही विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी जागरूकता का आकलन निर्धारित स्वच्छता मानकों के आधार पर किया गया।
इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं कचरा पृथक्करण को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया ओर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


