पांढुर्णा/18 दिसंबर 2025/ विगत दिवस 17/12/2025 को श्री मधु व्ही राज मुख्य वनसंरक्षक वनवृत्त छिंदवाड़ा, के निर्देशन एवं श्री सचिन एच. नडगड्डी वन मंडलाधिकारी पांढुर्णा (सा.) एवं श्री प्रमोद चोपडे उपवनमंडल अधिकारी सौंसर/ पांढुर्णा (सा.) के मार्गदर्शन तथा श्री प्रभूराम मुछाला व.प.अ. पांढुर्णा की उपस्थिती में वनपरिक्षेत्र पांढुर्णा के अंतर्गत चिरकुटागोधी जलाशय पर एक दिवसीय अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में शा. मा. शाला बोथिया, शास.हाई स्कूल हिवरा सेनाडवार, शास. मा.वि. सावजपानी, शास. उच्च. माध्य. विधा. बड़चिचोली, शास. एकीकृत माध्य. शाला मेहराखापा, सरस्वती शिशु विधा मंदिर राजना के 124 छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। अनुभूति कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री जगदीश प्रसाद शिवहरे (सेवा निवृत्त सहायक वन संरक्षक) द्वारा छात्र/छात्राओं को प्रकृति पथ पर वनों, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण के महत्व तथा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, प्रकृति की प्रत्यक्ष अनुभूति करवाई गई, प्रकृति में वन्य जीवों की भूमिका, पक्षी दर्शन, पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के बारे में जानकारी दी गई। प्रकृति पथ पर पर्यावरण संबंधी खेल खेले गए, प्रकृति पथ भ्रमण उपरांत बच्चों के साथ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, तथा पुरस्कार वितरण किया गया। अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2023-24 की थीम “मैं भी बाघ”, वर्ष 2024-25 की थीम “हम हैं बदलाव” तथा 2025-26 की थीम “हम है धरती के दूत” की जानकारी दी गई। प्रकृति संरक्षण हेतु शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री हरि भाऊ हांडे विकासखंड शिक्षा अधिकारी पांढुर्णा, श्रीमती दुर्गा बाई कुमरे अध्यक्ष व. सु. स. चिरकुटागोधी, श्रीमती मीना परतेती अध्यक्ष व. सु.स. सावजपानी उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं को पर्यावरण, वन और वन्य प्राणियों से सम्बन्धित जानकारी, उनका महत्व एवं उनके संरक्षण – संवर्धन के प्रयासों से अवगत कराया गया। विद्यालयों के छात्र – छात्राओं, शिक्षकगणों, वनपरिक्षेत्र पांढुर्णा के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों के सहयोग से अनुभूति कार्यक्रम 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


