रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर निरंतर अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देशन पर देहात और सिटी पुलिस द्वारा एसडीओपी जितेंद्र पाठक के मार्गदर्शन में निरंतर कारवाही कर रही है। वहीं अवैध शराब कारोबार को लेकर देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कृषि मंडी परिसर और आईटीआई क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की खबर मिलने पर निरंतर पुलिस निगरानी कर रही थी। थाना देहात पुलिस को 16 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन से जुड़े दो व्यक्ति नववर्ष को देखते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने की फिराक देहात थाना क्षेत्र में घूम रहे है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना देहात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर दो संदिग्ध व्यक्ति जो कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब भरकर बेचने के लिए बांद्राभान रोड तरफ से नर्मदापुरम की ओर लेकर आ रहे थे, जिनका पीछा करके गोंदरी घाट, बांद्राभान रोड पर घेराबंदी करते हुए पकड़ा एवं पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम नितिन सिसोदिया पिता गोविंद सिसोदिया उम्र 34 साल निवासी सेमरिटन स्कूल के पास चक्कर रोड, मालाखेड़ी, नर्मदापुरम व साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक राजपूत पिता वीरसिंह राजपूत उम 31 साल निवासी आईटीआई आदर्श नगर नर्मदापुरम का निवासी होना बताया एवं गाडी की तलाशी लेने पर सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र. MP05 ZH3304 की डिक्की में शराब रखी हुई पायी गई। जिसमें 05 पेटी देशी मदिरा प्लेन क्वाटर प्रत्येक 180-180 एमएल का सील बंद, एक सफेद हरे रंग के थैले में 03 बाटल रॉयल स्टेग, 04 बाटल ब्लेंडर प्राइड के प्रत्येक 750 एमएल के अंग्रेजी शराब के एवं एक लाल रंग के थैले में 18 क्वाटर रॉयल स्टेग के प्रत्येक 180 एमएल व 08 क्वाटर बेग पाइपर प्रत्येक 180 एमएल के अंग्रेजी शराब के भरे पाये गये। कुल जुमला शराब 54.930 लीटर कीमत करीबन 31,000 रुपए तथा चालक नितिन सिसोदिया से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र. MP05 ZH3304 कीमत करीबन 9,50,000 रुपए की जप्त की जाकर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कारवाही में एसडीओपी जीतेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी देहात सौरभ पाण्डेय, सउनि सुखनंदन नर्रे, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि दिनेश मेहरा, प्रआर. नवीन दुबे, आर. कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सुनील साहू, चेतन नरवरे, भूपेंद्र वर्मा, महेंद्र सिंह धुर्वे, महिला आर. किरण चौहान, चालक राकेश मेहरा, थाना कोतवाली से प्र.आर. रीतेश यदुवंशी, सायबर सैल से संदीप एवं दीपेश की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।


