पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गोन्नाडे तथा छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ अभय कुमार के मार्गदर्शन में सौंसर विकासखंड के जामसांवली में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा सामुदायिक मानसिक कार्यक्रम स्वास्थ्य संचालित मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में मंगलवार को आयोजित किया गया।
शिविर में छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। विभाग प्रमुख डॉ. शरद मनोरे और मनोचिकित्सक डॉ. पूजा धुर्वे ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित 149 मरीजों का उपचार किया और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित कीं।
संस्था समन्वयक श्री आशीष पाल और परामर्शदाता श्री श्रावन हटवार ने मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर गहन परामर्श दिया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और समय पर उपचार लेने के महत्व पर जोर दिया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


