कालापीपल(बब्लू जायसवाल)
गुरु सिंह सभा कालापीपल गुरुद्वारा की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया,पूर्व प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह होरा के कार्यकाल के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के बाद त्रिलोचन कौर गुरुदत्ता को सर्वसम्मति से गुरु सिंह सभा की अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है,इस अवसर पर गुरुद्वारा में समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में त्रिलोचन कौर गुरुदत्ता को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया,पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ करतार सिंह गुरुदत्ता एवं माता कुलजीत कौर सहित वरिष्ठ सामाजिकजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया,बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की तरह कोषाध्यक्ष पद पर तलविंदर कौर मक्कड़ को लगातार तीसरी बार मनोनीत किया गया है,वहीं आगामी गतिविधियों के संचालन के लिए कार्यकारिणी समिति में जसपाल सिंह गुरुदत्ता,राजेंद्र पाहुजा, सनी गुरुदत्ता,गुरमीत मक्कड़ एवं गोविंद सिंह गुरुदत्ता को सदस्य नियुक्त किया गया,कार्यक्रम में सरबजीत सिंह मक्कड़,कमलजीत सिंह गुरुदत्ता, जसपाल सिंह गुरुदत्ता,गोविंद सिंह गुरुदत्ता,परमजीत सिंह गुरुदत्ता,देवेंद्र सिंह पाहुजा, राजेंद्र सिंह पाहुजा,ज्ञानी हेमराज सिंह बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर भोपाल,सोनकच्छ,शुजालपुर एवं ब्यावरा की गुरु सिंह सभाओं के अध्यक्ष और सदस्यों,नगरवासियों एवं वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं,आगे और बेहतर काम करेंगे,त्रिलोचन कौर,नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोचन कौर गुरुदत्ता ने कहा कि समाज की संगत ने मुझे सेवा का अवसर दिया है।संगत एवं समाज के हित में योजनाबद्ध तरीके से बेहतर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।


