अभियान अंचल जिला छिंदवाड़ा के अंतर्गत सिंगोड़ी विद्यालय में पांच दिवसीय वार्षिक अभ्यास वर्ग का आयोजन सिंगोड़ी स्थित शौर्य मैरिज लॉन में किया गया। एकल संचालन समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार जी ने बताया कि 10 दिसंबर को जिले भर से अनेक आचार्य, आचार्याएं एवं सदस्य एकत्र हुए। वर्ग का शुभारंभ 11 दिसंबर से हुआ, जो 15 दिसंबर तक चला।प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक जागरण, पूजन, आरती, स्वल्पाहार, कक्षाएं, सत्र, खेल, भोजन, भजन एवं विश्राम आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राथमिक शिक्षा के सात विषयों—भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, स्वास्थ्य, शारीरिक शिक्षा, संस्कार, हस्तशिल्प—के साथ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सत्रों के माध्यम से सार्थक चर्चा हुई। प्रतिदिन 10 सत्रों के लक्ष्य के साथ कुल 46 सत्र पूर्ण हुए।उद्घाटन सत्र में प्रथम दिवस श्री पवन राव सोनी (पूर्व जिला कार्यवाह, परासिया) एवं अन्य वक्ताओं ने मार्गदर्शन प्रदान किया। समापन सत्र की अध्यक्षता जिला एकल संघ अध्यक्ष रामेश्वर पटेल जी, विभाग सह-कार्यवाह रवि कहार जी, जिला कार्यवाह किशोर राठौर जी एवं जिला बौद्धिक प्रमुख सुयश सोनी जी ने की। उन्होंने उपस्थितजनो को संबोधित किया।इस अवसर पर जिला एकल संघ अध्यक्ष रामेश्वर पटेल जी, विभाग सह-कार्यवाह रवि कहार जी, जिला कार्यवाह किशोर राठौर जी, जिला बौद्धिक प्रमुख सुयश सोनी जी, एकल संघ संचालन सिंगोड़ी अध्यक्ष सोनू सरसवार जी, मिथलेश जी, डल्लू डेहरिया जी, डॉ. उमेश शर्मा जी, बंटी परिहार जी, वर्ग प्रभारी राजेश कहार जी, सचिव दर्शन पटवा जी, कोषाध्यक्ष संजय सोनी जी, चमन गौतम जी, जयकिशन जी, रमाकांत जी, प्रशिक्षक सुरेश धुर्वे जी, सदस्य पिंकू साहू, अनुराग अचिंत, राजकुमार पटेल, नंदन पटेल, कन्हैया वर्मा, हजारी पटेल, विजय डेहरिया, बालकराम जी, महेश जैन, लक्ष्मी साहू, सुमित विश्वास, अमित राजपूत, रजत बिट्टू जैन, राकेश वर्मा, सुरेंद्र महलवंशी सहित एकल विद्यालय परिवार के आचार्य-आचार्याएं एवं सदस्य उपस्थित रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


