• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर अशीष तिवारी ने किया राजस्‍व अभिलेखों के स्‍कैनिंग कार्य का औचक निरीक्षण राजस्‍व अभिलेखों को आधुनिक एवं डिजिटाइज्‍ड करने तेजी से जारी है कार्य

by Manish Gautam Chiefeditor
December 11, 2025
in कटनी
0
कलेक्‍टर अशीष तिवारी ने किया राजस्‍व अभिलेखों के स्‍कैनिंग कार्य का औचक निरीक्षण  राजस्‍व अभिलेखों को आधुनिक एवं डिजिटाइज्‍ड करने तेजी से जारी है कार्य
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्‍ट्रेट स्थित राजस्‍व अभिलेखागार को पूरी तरह से आधुनिक बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने गुरूवार को भू-अभिलेख शाखा पहुंचकर भू-अभिलेख रिकॉर्डों के पुराने दस्‍तावेजों के स्‍कैनिंग कार्य का निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंहमारे उइके भी मौजूद रहीं।

राजस्‍व अभिलेखागार के शत-प्रतिशत डिटिटाइज्‍ड होने के बाद राजस्‍व रिकॉर्ड के आकांक्षी व्‍यक्तियों को राजस्‍व रिकार्ड प्राप्‍त करने में सरलता एवं सुगमता होगी। अभी तक खसरा पंचशाला, नामांतरण पंजी, मिसिल निस्‍तार पत्रक, रिनंबरिंग सूची आदि दस्‍तावेजों के करीब 7 लाख पृष्‍ठों की स्‍कैनिंग की जा चुकी है। इस कार्य हेतु वेंडर के 30 कर्मचारियों सहित राजस्‍व अमले से प्रत्‍येक तहसील से प्रतिदिवस 5 पटवारी एवं एक सहायक नोडल कर्मचारी सहित भू-‍अभिलेख शाखा के 15 अधिकारी एवं कर्मचारी अभिलेखों के स्‍कैनिंग कार्य को मिलकर संपादित कर रहें हैं।

राजस्‍व अभिलेखों का स्‍कैनिंग कार्य कलेक्‍ट्रेट के कक्ष क्रमांक 93, भू-अभिलेख शाखा में किया जा रहा है। यहां राजस्‍व अभिलेखागार से भू-अभिलेखों को पहले लाया जाता है। इसके स्‍कैनिंग के बाद इन्‍हें पुन: अभिलेखागार में व्‍यवस्थित तरीके से पुन: रखा जाता है। मौके पर कलेक्‍टर श्री तिवारी को बताया गया कि जिले की 9 तहसीलों में से तहसील ढीमरखेड़ा एवं विजयराघवगढ़ के स्‍कैनिंग का कार्य पूर्णता की ओर है और शेष तहसीलों में कार्य प्रगति पर है।

सभी राजस्‍व अभिलेखों का स्‍कैनिंग कार्य पूरा होने के बाद आधुनिक डिजिटल राजस्‍व अभिलेखागार बनने से परिवार की पीढि़यों के लिये विशेष महत्‍व रखने वाला राजस्‍व रिकॉर्ड न केवल सुरक्षित रहेगा बल्कि आवश्‍यकता पड़ने पर सुगमता से उपलब्‍ध हो सकेगी।

कपड़े के बस्‍तों में बंधी दम तोड़ती फाइलों को सुरक्षित और सहेज कर रखने और सुशासन के नजरिये से कलेक्‍टर के इन गंभीर कोशिशों की वजह से लोगों को पूरी पारदर्शिता से जानकारियां सुलभ हो सकेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
“दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से होगा प्रारंभ

"दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान" का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से होगा प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d