• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

माधवनगर में महापौर प्रीति सूरी का व्यापक निरीक्षण, सड़क और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
December 11, 2025
in कटनी
0
माधवनगर में महापौर प्रीति सूरी का व्यापक निरीक्षण, सड़क और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

 

कटनी(11 दिसंबर)-नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को माधवनगर के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेमू कालाणी वार्ड, आचार्य कृपलानी वार्ड तथा माधव नगर उप-कार्यालय का स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं का विस्तृत आकलन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

*नवनिर्मित सी.सी. सड़क का किया निरीक्षण*

महापौर श्रीमती सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद सुमन राजू माखीजा के साथ हेमू कालाणी वार्ड में लगभग 17 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 300 मीटर सी.सी. सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, स्तर और समतलीकरण की बारीकी से जाँच की।

इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने वार्ड में किए गए विकास कार्यों के लिए महापौर सहित क्षेत्रीय पार्षद का आभार व्यक्त किया।महापौर ने नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

*सफाई व्यवस्था करें दुरुस्त- महापौर*

भ्रमण के दौरान आचार्य कृपलानी वार्ड के निवासियों ने महापौर श्रीमती सूरी को वार्ड में सफाई का कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं होने की समस्या से अवगत कराया।

जिस पर महापौर ने स्वास्थ्य विभाग को त्वरित कार्रवाई के सख़्त निर्देश दिए और वार्ड में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने की बात कही।

महापौर ने क्षेत्रीय नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, खुले में कचरा न फैलाएँ।आपने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे जनभागीदारी से ही सफल होने की बात कही।

*माधव नगर उप-कार्यालय का औचक निरीक्षण*

महापौर श्रीमती सूरी ने माधवनगर स्थित नगर निगम उप-कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने उन्हें कई आवश्यकताओं और तात्कालिक समस्याओं से अवगत कराया जिस पर महापौर द्वारा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यालयीन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें और नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान कर सकें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी 15 ग्राम पंचायतों में 52 लाख की अनियमितताएँ! CEO हरसिमरनप्रीत कौर की कड़ी सुनवाई

कटनी 15 ग्राम पंचायतों में 52 लाख की अनियमितताएँ! CEO हरसिमरनप्रीत कौर की कड़ी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d