कन्नौज इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कलसान ग्राम में मिशन शक्ति के तहत एक जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलबीर सिंह, खंड विकास अधिकारी हसेरन रामसिंह यादव, तथा थाना प्रभारी नीलम सिंह सम्मिलित हुईं। थाना प्रभारी नीलम सिंह अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहीं और महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना था। मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को शिक्षित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएँ लागू की हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।समारोह के दौरान ग्राम की कई महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान, साहस और जागरूकता गतिविधियों में भागीदारी के लिए मंच से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सम्मानित महिलाओं को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब महिलाएँ सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ें।कार्यक्रम में उपस्थित महिला प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और आपातकालीन हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में महिलाएँ तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा तथा लैंगिक समानता के विषय में भी जागरूक किया गया।अंत में अधिकारियों ने महिलाओं को मिशन शक्ति का हिस्सा बनकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया और कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर


