• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

एमपी में ठंड का कहर: 222 किमी रफ्तार की बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा, 4.7 डिग्री पर कांपा प्रदेश

by Manish Gautam Chiefeditor
December 10, 2025
in top
0
एमपी में ठंड का कहर: 222 किमी रफ्तार की बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा, 4.7 डिग्री पर कांपा प्रदेश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मध्य प्रदेश इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड की गिरफ्त में है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरा दिया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर सहित प्रदेश के 25 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

एक बार फिर शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां लगातार तीसरे दिन तापमान 5 डिग्री से नीचे बना रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय जेट स्ट्रीम 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है, जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। कश्मीर, हिमाचल में हो रही बर्फबारी और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली की ठंडी हवाएं तीन दिशाओं से प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा रही हैं।

बुधवार और गुरुवार को भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार रात ठंड ने रिकार्ड तोड़ दिए।

  • भोपाल – 7.2 डिग्री
  • इंदौर – 6.1 डिग्री
  • ग्वालियर – 9 डिग्री
  • उज्जैन – 9.5 डिग्री
  • जबलपुर – 8.5 डिग्री

वहीं राजगढ़ 5.6, नौगांव 6, उमरिया 6.4, रीवा 7.5, मलाजखंड 7.6, बैतूल 8.6, रायसेन-शिवपुरी-मंडला 8, दतिया-खजुराहो 9, दमोह-नरसिंहपुर-सतना 9.2, छिंदवाड़ा 9.6 और सीधी-टीकमगढ़ 9.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

रायसेन में फसलों पर ओस जम गई तो पचमढ़ी में तापमान 5 डिग्री पर पहुंचने से झील के पानी से भाप उठती नजर आई, जिसने भीषण सर्दी का अहसास और गहरा कर दिया।

प्रदेश में आने वाले दो दिन और ज्यादा सतर्कता की जरूरत है। प्रशासन ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से रात में बाहर न निकलने की सलाह दी ह

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🔴 आलीशान मॉल में ‘स्पा’ के नाम पर देह व्यापार!

🔴 आलीशान मॉल में ‘स्पा’ के नाम पर देह व्यापार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.