• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 8, 2025
in कटनी
0
*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/08 दिसंबर 2025/ जिले में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पूरे हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। शहरवासियों, विभिन्न संगठनों, अधिकारियों और एनसीसी कैडेट्स ने भी इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा झंडा दिवस निधि में उदारतापूर्वक दान देकर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि झंडा दिवस के माध्यम से एकत्रित निधि का उपयोग युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिकों, वीर नारियों एवं देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों के कल्याण कार्यों में किया जाता है। साथ ही इस दान राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80 ‘जी’ बी के अंतर्गत आयकर में 100 प्रतिशत छूट भी प्रदान की जाती है।

विंग कमांडर एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह तोमर (से.नि.) तथा कल्याण संयोजक श्री राजेश पाटिल द्वारा कलेक्टर एवं अध्यक्ष सैनिक बोर्ड श्री हरेंद्र नारायन को सशस्त्र सेना झंडे का बैज लगाया गया और उन्हें आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। एनसीसी कैडेट और पूर्व सैनिकों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर नागरिकों से योगदान एकत्र किया, जिसमें छिंदवाड़ा के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया।

सैनिक कल्याण अधिकारी ने 87 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्रीमती कमला तिवारी, पत्नी दिवंगत डॉ. बी.पी. तिवारी के निवास पहुँचकर उन्हें तथा उनके पुत्र श्री राजीवा तिवारी और बहू श्रीमती समृद्धि तिवारी को भी झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। तिवारी परिवार लगातार चार वर्षों से एक लाख रुपये का दान सैनिक कल्याण कार्यों हेतु दे रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं कल्याण संयोजक ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

श्री राजीवा तिवारी द्वारा सैनिक कल्याण बोर्ड को एक लाख रुपये का योगदान- श्रीमती कमला तिवारी एवं दिवंगत डॉ. बी.पी. तिवारी के पुत्र श्री राजीवा तिवारी, जो यूके में आईटी पेशेवर के रूप में कार्यरत हैं, ने इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड को 1 लाख रुपये का दान दिया। यह लगातार चौथा वर्ष है जब उन्होंने झंडा दिवस के लिए इतनी ही राशि प्रदान की है। उन्होंने छिंदवाड़ा के नागरिकों से भी इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।

एकत्रित निधि का उपयोग भूतपूर्व सैनिकों, शारीरिक रूप से अक्षम पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों के कल्याण हेतु किया जाता है। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर श्री तोमर (से.नि.), कल्याण संयोजक श्री पाटिल, श्रीमती कमला तिवारी, श्रीमती समृद्धि तिवारी एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नवीन एवं संचालित अशासकीय महाविद्यालयों के भौतिक निरीक्षण हेतु गठित की समिति  15 दिनों में निरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के दिये निर्देश

फर्जी धान पंजीयन पर पंजीयन हुआ निरस्त कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर समेत चार लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी तीन दिन में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर होगी एकपक्षीय कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.