कालापीपल(बब्लू जायसवाल) बैठक के दौरान दोनों थानों में दर्ज *विभिन्न पेंडिंग अपराध, चालान,मर्ग एवं गुम इंसान प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा* की गई,पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण की प्रगति पर संबंधित विवेचकों को *शीघ्र निकाल हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान*किए तथा गंभीर एवं लंबित मामलों में *विशेष प्राथमिकता*के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में पुलिस की *सतत पेट्रोलिंग* बनाए रखने एवं *रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी* बनाने के लिए थाना प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया,उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर बल दिया,पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण,गश्त व्यवस्था तथा लंबित प्रकरणों* के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए,शाजापुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।*


