कटनी जिले मैं घंटाघर के पास रामनाथ मंगल भवन मैं रविवार दोपहर को जागो बेन समाज संगठन के तत्वावधान में सामाजिक सभा का अयोजन किया गया। बैठक दौरान समाज मे सदियों से चली आ रही कुप्रथा को बंद करने की रणनीति बनाई गई। सभी सामाजिक वक्ताओं ने बारी बारी से अपने सामाजिक उत्थान के विषय मैं विचार रखे । इसी दौरान सर्वप्रथम मृत्युभोज याने कि मौत का जश्न या इसे हम डेथ पार्टी भी कह सकते है l यह प्रथा खुद मैं एक अभिषाफ है ।जिसे पूरी तरह बंद करने की बात रखी गई। बताया गया कि
मृत्युभोज धार्मिक और सामाजिक कुरीति है जिसके कई नुकसान हैं, जैसे कि शोकाकुल परिवार को आर्थिक बोझ के तले दबा डालता है l कई गरीब परिवारों पर कर्ज का बोझ बढ़ता हैl क्योंकि यह उनकी मजबूरी बन जाती है कि समाज क्या कहेगा।और मरने वाले की आत्मा का केसे तरण तारण होगा । अक्सर यही अंधविश्वास आडंबर और दिखावे का एक रूप बन जाता है l जबकि शास्त्रानुसार आत्मा अमर है, न उसे भूख लगती है, न प्यास, न कोई उसे छू सकता है, और न कोई मार सकता है ।
श्रष्टि का यही नियम है ,की जब हम जायेगे नही,तब तक कोई हमारे यहां आएगा नही l और जब हम सभी इस नियम का पालन कर रहे है l तो बीच मैं यह पूरी समाज को भोजन कराने वाली मृतुभोज (तेरवी) की प्रथा कहा से और किसने लागू कर दिया,,,? । जो यह एक विचारणीय प्रश्न और नकारात्मक सामाजिक प्रथा है।
कुछ मान्यताओं के अनुसार, ऐसे भोज से मानव की ऊर्जा नष्ट होती है।क्योंकि शोक के समय एक दुखद और बोझिल कार्य यह बन जाता है। जिसको लेकर बैठक सभा मैं ऐसी कुप्रथा को बंद करने पर विचार किया गया। बैठक में अन्य सामाजिक विषयों की चर्चाओं को आगे बढ़ाते हुए ग्राम हरदुआ निवासी श्री रामकरन कोटवार ने अपने परिवार की सहमति से सामाजिक संगठन के नाम समाज के हित मैं 30/100 भूमि दान स्वरूप रजिस्ट्री सहित देने का निर्णय पूर्व दिनांक 9 नवंबर 2025 को समाज के बीच ग्राम हरदुआ मैं बिरुहली मेन रोड मैं एक सामाजिक भवन बनवाने हेतु,बैठक के दौरान अपनी स्वेक्षा से बात रखी थी । ताकि भविष्य मैं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सके l तथा भवन निर्माण की आधारशिला रखे जाने हेतु उपस्थित भाईयो ने उत्साहपूर्वक दानपात्र मैं दान दिया ।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद सायकालीन मैं (मुख्य कार्या.अधीक्षक) मुख्यकर्मी दल नियंत्रक पद लोको रनिंग कार्यालय, कटनी से अपनी लगभग 32 की गौरवमयी सेवा पूर्ण कर दिनांक 31.अक्टूबर 2025, शुक्रवार को सेवा निवृत्त हो चुके है। किशन लाल बेन महतो जी कटनी को सभी सामाजिक न बधाई दी ।
इस अवसर पर कटनी जिले की क्षेत्रीय जनता व सामाजिक लोगो की सहभागिता रही ।
हरिशंकर बेन


