• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

महापौर की पहल से धार्मिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण संभव

by Manish Gautam Chiefeditor
December 7, 2025
in कटनी
0
महापौर की पहल से धार्मिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण संभव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा संचालित पूजन सामग्री संग्रहण वाहन इन दिनों स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पूजन अवशेष एकत्रित होते हैं, जिन्हें पूर्व में या तो नदी ,तालाबों अथवा जल स्त्रोतों में बहा दिया जाता था या खुले स्थान पर फेंक दिया जाता था। इससे न केवल जल स्रोत प्रदूषित होते थे, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती थी।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा प्रारंभ की गई इस पहल से अब पूजन सामग्री को एकत्रित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में एक ठोस तंत्र विकसित किया गया है। वाहन संचालक श्री कन्हैया गुप्ता बताते है कि यह वाहन निर्धारित मार्गों पर भ्रमण कर प्रतिदिन नगर के विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों से निकलने वाली पूजन सामग्री के अवशेष एकत्रित करता है, जिसे बाद में सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारित किया जाता है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था न केवल शहर को स्वच्छ रखने में सहायक है, बल्कि नागरिकों में धार्मिक सामग्री के सही निस्तारण के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। पूजन सामग्री को जल स्रोतों में न बहाने की अपील के साथ प्रशासन शहरवासियों को इस सेवा का अधिकाधिक उपयोग करने प्रेरित कर रहा है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि यह अभियान ‘‘स्वच्छ शहर–स्वस्थ शहर” की परिकल्पना को चरितार्थ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। पूजन सामग्री संग्रहण वाहन के माध्यम से धार्मिक आस्था को सम्मान देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनुकरणीय व्यवस्था विकसित की गई है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ शहर की स्वच्छता और नागरिकों दोनों को मिल रहा है।

निगम प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है कि पूजन सामग्री को संग्रहण वाहन को ही उपलब्ध कराएँ और शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहभागी बनें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सलवाद पर बड़ी सफलता, बालाघाट में 10 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सलवाद पर बड़ी सफलता, बालाघाट में 10 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d