धान का अवैध भंडारण पाये जाने पर धनगवां में गोदाम सील.
MP NEWS CAST
धान उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की कोशिशों पर सख्ती से रोक लगाने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आज शनिवार को मझौली तहसील के ग्राम धनगवां स्थित शारदा वेयरहाउस के गोदाम क्रमांक 33 को धान का अवैध भंडारण पाये जाने पर सील कर दिया गया है। एसडीएम सिहोरा पुष्पेंद्र अहाके के अनुसार आज शनिवार को राजस्व विभाग के दल के निरीक्षण के दौरान इस गोदाम में करीब 1097 बोरी धान अवैध रूप से रखी पाई गई थी।


