कटनी। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासकीय आर के गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरवारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राचार्य संघ रत्न भेलावे के मार्गदर्शन में जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबे द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में जैविक खेती की आवश्यकता एवं महत्व भूमि एवं मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान एवं एवं कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। देसी गाय केएक ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ सूक्ष्मजीवाणु तथा गोमूत्र में 33 प्रकार के तत्व पाए जाते हैं। रासायनिक खाद में दो या तीन तत्व पाए जाते हैं जैविक खादों में सभी पोषक तत्व होते हैं । फसलों के लिए आवश्यक 17 पोषक तत्वों की जानकारी दी गई मिट्टी परीक्षण के लिए गर्मी में गेहूं कटाई के बाद खेत से प्रति हेक्टर 10 से 15 स्थान से मिट्टी नमूना लेकर बतलाई गई विधि से 500 ग्राम मिट्टी नमूना पत्र के साथ मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला भेजने तथा परिणाम पत्रक में दी गई सिफारिश के अनुसार फसलों में खाद देने की तकनीकी जानकारी दी गई मिट्टी परीक्षण से पीएच मान जैविक कार्बन विद्युत चालकता अम्लीयता छारीयता नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश की भूमि में उपलब्धता की जानकारी प्राप्त होती है व्यावसायिक शिक्षक प्रशिक्षण महेंद्र दोहरे ने प्रशिक्षण संपन्न कराने में सहयोग किया।


