कटनी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र ने जिले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बहोरीबंद, कटनी जिले की पहली विधानसभा बन गई है, जहाँ सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाईजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने 94-बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत सभी 295 बीएलओ, शासकीय कर्मियों एवं सुपरवाइजरों के कार्य की सराहना करते हुए इसे अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय बताया है। उन्होंने शेष क्षेत्रों को भी शीघ्र 100% डिजिटाईजेशन पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा सतत मॉनिटरिंग, मैदानी निरीक्षण एवं अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के परिणामस्वरूप जिले में मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटाईजेशन कार्य तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे पहले बहोरीबंद में यह कार्य पूर्ण हुआ है।
बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 2,49,051 मतदाताओं के सभी गणना प्रपत्रों का सफल डिजिटाईजेशन किया जा चुका है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी ने इस उपलब्धि पर ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर एवं समस्त सहयोगी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया ने बताया कि यह उपलब्धि टीम की तकनीकी दक्षता, बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि बहोरीबंद की टीम ने जोश, जज्बा और लगन के साथ कार्य किया। यहाँ तक कि रात के समय भी ऑनलाइन डेटा फीडिंग एवं दस्तावेज अपलोड का कार्य निरंतर जारी रहा, जिससे 100% लक्ष्य प्राप्त किया


