सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट
क्यूआर कोड से साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी जेल भेजे गए
फोन-पे के क्लोन ऐप से नकली मैसेज दिखाकर करते थे ठगी
सिवनी | पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सिवनी जिले में क्यूआर कोड के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री सुनील मेहता (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट श्री ललित गठरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा
घटना दिनांक 03 दिसंबर 2025 की है। फरियादी अहमद सईद पिता स्व. अब्दुल लतीफ, उम्र 73 वर्ष, निवासी ग्राम सुकतरा अपने पेट्रोल पंप पर शाम करीब 7:30 बजे मौजूद थे। तभी बाइक से आए दो युवकों ने उनसे कहा कि उन्हें 10,000 रुपये कैश चाहिए और वे फोन-पे से ट्रांसफर कर देंगे।
फरियादी ने भरोसा कर 10,000 रुपये नकद दे दिए और अपने कर्मचारी को क्यूआर कोड से भुगतान लेने को कहा। इसी दौरान आरोपियों में से एक युवक विकास ने अपने मोबाइल में 10,000 रुपये का फर्जी ट्रांजेक्शन मैसेज दिखाया और दोनों मौके से फरार हो गए। काफी देर बाद भी जब खाते में पैसा नहीं आया तो फरियादी ने थाना कुरई में शिकायत दर्ज कराई।
मामला दर्ज, आरोपियों ने जुर्म किया कबूल
थाना कुरई में अपराध क्रमांक 541/25, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान संदेही विकास देशभरतार एवं उसके एक साथी, दोनों निवासी ग्राम जीरेवाड़ा, को पूछताछ हेतु तलब किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फोन-पे के क्लोन ऐप के माध्यम से नकली पेमेंट मैसेज दिखाकर पेट्रोल पंपों और दुकानों से नकद पैसा व पेट्रोल ठगते थे।
आरोपी गिरफ्तार, राशि जब्त
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से ठगी की गई राशि भी जब्त कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी
01. विकास उर्फ विक्की देशभरतार
पिता – धनराज देशभरतार
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – ग्राम जीरेवाड़ा, थाना कुरई
(एक अन्य साथी भी निवासी जीरेवाड़ा)
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक के.एस. तेकाम, सउनि रोशन लाल ठाकरे, शैलेन्द्र डोंगरे, प्र.आर. लक्ष्मण भलावी, आरक्षक चंचलेश नरवरे, अविनाश पाण्डेय, बालचंद नगरधने की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की अपील
सिवनी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को केवल मोबाइल पर दिखाए गए स्क्रीनशॉट या मैसेज के आधार पर नकद राशि न दें। जब तक पैसा खाते में वास्तविक रूप से जमा न हो जाए, किसी भी प्रकार का लेन-देन


