कथा, कला और फिल्मी जगत की नामचीन हस्तियों का लगेगा जमावड़ा
जयपुर। प्रतिष्ठित युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के विवाह को लेकर देशभर के भक्तों और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शादी से पूर्व वृंदावन स्थित उनके निवास पर हल्दी, संगीत और अन्य पारंपरिक रस्मों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें परिजन और भक्तों ने जमकर भाग लिया।
बुधवार को वृंदावन से इंद्रेश उपाध्याय की शाही बारात निकाली गई। इस दौरान दूल्हा राजा ओपन व्हाइट शेरवानी, पारंपरिक पगड़ी और चांदी की छड़ी के साथ ऐतिहासिक अंदाज़ में रवाना हुए। उनकी घोड़ी पर उनके साथ भतीजी भी सवार रही, जो पूरी बारात का विशेष आकर्षण बनी।
👰♀️ हरियाणा की शालीन बेटी से बंधेगा वैवाहिक बंधन
इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली धर्मपत्नी शिप्रा शर्मा हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार पंजाब में निवास करता है। त्रिप्रा के पिता हरेन्द्र शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। दोनों परिवारों के बीच वर्षों से पारिवारिक संबंध रहे हैं, जिसके चलते यह रिश्ता तय हुआ।
🌟 संत, कलाकार और फिल्मी सितारों की होगी मौजूदगी
इस महामंगल विवाह समारोह में देशभर से संत, कथावाचक, कलाकार और फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री, देवकीनंदन ठाकुर, पुंडरीक गोस्वामी, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और सिंगर बी प्राक जैसे कई बड़े नाम शिरकत करेंगे।
इसके अलावा गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी भी इस ऐतिहासिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
🕉️ विशेष वैदिक-आध्यात्मिक निमंत्रण पत्र
इंद्रेश और त्रिप्रा के विवाह के लिए एक विशेष वैदिक-आध्यात्मिक थीम पर आधारित आमंत्रण पत्र तैयार किया गया है, जिस पर श्रीनाथजी की दिव्य छवि अंकित है। इसके साथ ही वृंदावन के प्रमुख मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है, जिससे इस विवाह को और अधिक धार्मिक एवं दिव्य स्वरूप मिला है।
📍 जयपुर बनेगा आध्यात्मिक और फिल्मी संगम का केंद्र
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित होने वाले इस विवाह समारोह में न केवल धार्मिक जगत बल्कि कला और फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों का भी भव्य जमावड़ा देखने को मिलेगा।
इस शादी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर धार्मिक मंचों तक जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।


